धर्म/ज्योतिष

Shukra Ketu Yuti July 2026: 4 जुलाई को शुक्र-केतु की युति, इन 3 राशियों की लव लाइफ में बढ़ सकती हैं गलतफहमियां

Venus Ketu Conjunction July 2026: जुलाई के पहले हफ्ते में प्यार के कारक शुक्र और वैराग्य के देवता केतु की युति होने जा रही है। इस खगोलीय उथल-पुथल से तीन राशि वाले जातकों के रिश्तों में दरार और भारी गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
3 min read
Jun 26, 2026
Venus Ketu Conjunction July 2026
Shukra Ketu Yuti July 2026: इन 3 राशियों के रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Shukra Ketu Yuti 2026: यदि आप सोच रहे हैं कि आने वाला जुलाई का महीना आपके लिए सिर्फ मॉनसून की फुहारें लेकर आएगा, तो थोड़ा ठहरिए। सितारों की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जो आपकी धड़कनें बढ़ा सकती है। आगामी 4 जुलाई को सुख, सौंदर्य और प्रेम के देवता शुक्र, सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही मायावी और अलगाव के कारक केतु डेरा जमाए बैठे हैं।

ज्योतिषाचार्य प्रमोद शर्मा के अनुसार में शुक्र और केतु की इस युति को बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण माना जाता है। एक तरफ शुक्र जहां भौतिक सुख और रिश्तों को जोड़ने का काम करता है, वहीं केतु का स्वभाव विरक्ति और दूरी पैदा करना है। जब ये दोनों विरोधी ताकतें एक साथ मिलेंगी, तो कुछ राशियों के निजी जीवन और पार्टनरशिप में भूचाल आना तय है। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस दौरान रिश्तों में तनाव और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

इन 3 राशियों पर गिर सकती है 'गाज', रहना होगा बेहद सतर्क

इस अंगारक और विरक्ति जैसी स्थिति का सबसे ज्यादा नकारात्मक असर तीन चुनिंदा राशियों पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि इस खराब समय से आपको कैसे बचना है:

1. मेष राशि (Aries):

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह युति उनके प्रेम भाव में होने जा रही है। इस समय आपकी लव लाइफ में किसी तीसरे बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी आग में घी का काम कर सकती है। छोटी-छोटी बातें राई का पहाड़ बनेंगी। पीठ पीछे गॉसिप से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। अपने पार्टनर से सीधी बात करें। वैवाहिक जीवन में शांति के लिए कम बोलें और ज्यादा सुनें। बाहरी लोगों की सलाह पर भरोसा बिल्कुल न करें।

उपाय: 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का नियमित जाप करें।

2. सिंह राशि (Leo):

चूंकि यह युति सिंह राशि में ही हो रही है, इसलिए इसका सबसे सीधा और तीखा प्रहार आप पर ही होगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और अहंकार बढ़ सकता है। पार्टनर की कमियां निकालने की आदत के कारण बड़े झगड़े हो सकते हैं। इसके अलावा सेहत के मोर्चे पर भी गला और पेट से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अपने जीवनसाथी को जज करना बंद करें और मानसिक तनाव को रिश्ते पर हावी न होने दें।

उपाय: संकट से उबरने के लिए नियमित रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

3. कुंभ राशि (Aquarius):

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर उनके सप्तम यानी साझेदारी और विवाह भाव में होने जा रहा है। केतु का असर आपको अपने ही लोगों से दूर भागने पर मजबूर कर सकता है। आप अचानक इमोशनली डिटैच (अलग) महसूस करेंगे, जिससे आपके पार्टनर को लगेगा कि आप अब उनसे प्यार नहीं करते। यह गलतफहमी अलगाव का रूप ले सकती है। अपने ईगो (अहंकार) को जेब में रखें और अपनी राय दूसरों पर न थोपें।

उपाय: इस दौरान अपनी माता, बहन या किसी भी महिला को उनकी पसंद का कोई तोहफा दें, इससे शुक्र का अनिष्ट प्रभाव कम होगा।

ज्योतिषीय वैल्यू एडिशन

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र-केतु की युति को लम्पट योग' या जड़त्व यो' के रूप में भी देखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भी सिंह राशि (जो कि सूर्य की राशि है और सत्ता-अहंकार को दर्शाती है) में ऐसी युति बनती है, तो न सिर्फ आम लोगों के रिश्तों के बीच विवाद का कारण बन जाती हैं। इस समय सुख-सुविधाओं की चीजों में अप्रत्याशित नुकसान भी हो सकता है। यह विश्लेषण वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर और पारंपरिक मान्यताओं के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Published on:
26 Jun 2026 10:15 am