Shukra Margi 2025 April: सुख सुविधा और विलासिता के कारक शुक्र 43 दिन बाद चैत्र पूर्णिमा पर 13 अप्रैल को सुबह 5.45 बजे अपनी उच्च राशि मीन में मार्गी हो जाएंगे। आइये जानते हैं किसे लाभ होगा और किसे नुकसान (Venus direct in Pisces) ..
Venus direct in Pisces : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह लोगों की सुख-सुविधा के कारक हैं। इनके अनुकूल रहने से व्यक्ति को धन, वैभव, ऐश्वर्य और विलासितापूर्ण जीवन का सौभाग्य मिलता है। 13 अप्रैल को शुक्र उच्च राशि मीन में मार्गी (Shukra Margi 2025 April) होंगे तो आइये जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा
शुक्र उच्च राशि मीन में 13 अप्रैल को 43 दिन बाद मार्गी हो जाएंगे। इसका मेष राशि वालों को अच्छा फल मिलेगा। इस अवधि में शुक्र मेष राशि वालों को दूर के स्थान से जोड़ने का काम कर सकता है।
हालांकि, घरेलू स्तर पर भी कुछ खर्च भी बढ़ सकते हैं, लेकिन यदि आपका किसी भी तरह से विदेश या किसी दूर के स्थान से कनेक्शन है तो बचत बढ़ सकती है। व्यापार और रोजगार के मामले में भी दूर स्थान से संबंध होने की स्थिति में अच्छे फल मिल सकते हैं। यह अवधि आपके लिए मनोरंजक रहेगी।
उपाय: किसी सौभाग्यवती स्त्री को श्रृंगार की सामग्री उपहार में दें।
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र लाभ भाव में सीधी चाल चलेंगे। इससे वृषभ राशि वालों को सकारात्मक फल मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में वृषभ राशि वालों को लाभ मिलेगा।
इस समय वृषभ राशि वालों की लाइफ में धन और ऐश्वर्य की वृद्धि हो सकती है। इस समय वृषभ राशि वालों को अपने कामों में अच्छी सफलता मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। प्रतिस्पर्धात्मक कामों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
उपाय: नियमित रूप से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना आपके लाइफ में शुभता बढ़ाएगा।
13 अप्रैल के दिन मीन राशि में शुक्र सीधी चाल शुरू करेंगे। वहीं मिथुन राशि के कर्म स्थान पर शुक्र मार्गी होंगे। आमतौर पर शुक्र यहां अच्छा फल नहीं देते हैं, लेकिन उच्च राशि में शुक्र गोचर मिथुन राशि वालों को अच्छे फल देगा। यदि घर से दूर काम कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर ग्लैमर और मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे फल दे सकता है। आपका काम कॉस्मेटिक, कपड़े या किसी भी तरीके की सुंदरता बढ़ाने वाले प्रॉडक्ट्स से जुड़ा है तो अच्छा फल मिलेगा। अन्य कामों में भी कुछ कठिनाई के बाद सफलता मिल सकती है। यदि आपका प्रेम संबंध किसी सहकर्मी के साथ है तो आपको काफी अच्छे फल मिल सकते हैं।
उपाय: शिवजी के मंदिर में जाकर वहां की साफ-सफाई करना लाभकारी सिद्ध होगा।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशि में शुक्र मार्गी होकर अच्छे फल देंगे। यदि कर्क राशि वाले शासन-प्रशासन से जुड़े काम से जुड़े हैं तो मार्गी शुक्र अच्छे फल दिला सकता है। भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामलों के लिए भी यह समय अनुकूल है।
इस समय आपका लाभ प्रतिशत बढ़ सकता है। पिता और अन्य वरिष्ठ व्यक्तियों से आपका सहयोग किया जा सकता है। धर्म और अध्यात्म के लिहाज से भी मार्गी शुक्र अच्छे परिणाम दे सकता है। धार्मिक यात्रा के मौके बन सकते हैं। घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां होने वाले मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
उपाय: शुक्र की सकारात्मकता बढ़ाने के लिए इत्र मिले हुए जल से शिवजी का अभिषेक करें।
शुक्र मीन राशि और सिंह राशि के अष्टम भाव में मार्गी हो रहे हैं। इससे शुक्र अच्छे परिणाम दे सकेंगे। हालांकि, करियर भाव के स्वामी का आठवें भाव में जाना कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई ला सकता है। लेकिन उच्च अवस्था में शुक्र कठिनाई के बाद अच्छी सफलता दे सकते हैं।
इस समय व्यापार-व्यवसाय या काम-धंधे को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। इस समय कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। यदि पिछले दिनों किसी संकट से दो चार थे तो अब समस्या का समाधान मिल सकता है। आर्थिक लाभ के साथ इस समय सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी।
उपाय: गाय को दूध और चावल खिलाना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
कन्या राशि वालों के सप्तम भाव में शुक्र मार्गी हो रहे हैं। शुक्र यहां कन्या राशि वालों को आमतौर पर अच्छा फल नहीं देते हैं। लेकिन उच्च राशि मीन में शुक्र मार्गी होकर तुलनात्मक रूप से नकारात्मक प्रभाव कम करेंगे और कुछ मामलों में मदद भी कर सकते हैं।
शुक्र की इस स्थिति को जननेंद्रियों से संबंधित रोग देने वाला माना गया है, लेकिन आप स्वच्छता का ध्यान रखते हैं तो मुश्किल दूर रहेगी। शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर कन्या राशि वालों को यात्राओं में कुछ परेशानी देंगे। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी या जीवन संगिनी के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश करें। रोजमर्रा के काम में भी छोटी-मोटी परेशानी आ सकती है। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में पिता की सलाह मानना समझदारी रहेगी।
उपाय: लाल गाय की सेवा करें।
तुला राशि वालों के लिए शुक्र छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। यहां शुक्र को अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन उच्च राशि में मार्गी होने से कुछ मामलों में शुक्र की नकारात्मकता कम हो सकती है जिसका लाभ आपको मिल सकता है। शुक्र की इस अवस्था को शत्रुओं में वृद्धि कराने वाला माना गया है।
इसलिए विवाद वाली जगहों से दूर रहने में भलाई है। यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से भी थोड़ा कमजोर रहेगा। हालांकि उच्च का शुक्र स्वास्थ्य में धीमी गति से ही सही सुधार कराएगा। साथ ही लापरवाही नहीं करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं और स्त्रियों से विवाद से बचें।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूलों की माला पहनाना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र पांचवे भाव में मार्गी हो रहे हैं। शुक्र पांचवें भाव में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देते हैं। ऊपर से उच्च राशि में मार्गी होने के कारण शुक्र की अनुकूलता आपके लिए बढ़ जाएगी।
शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर व्यापार-व्यवसाय अथवा रोजगार के कामों में साथ देंगे। दूर के स्थान से आपको अच्छे फायदे मिलेंगे। प्रेम संबंध की नकारात्मकता दूर होगी। संतान पक्ष से भी राहत मिलेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आप अच्छे रिजल्ट पाएंगे। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन के लिए शुक्र की शुभता बढ़ेगी।
उपाय: मां दुर्गा को मखाने की खीर का भोग लगाएं, लाभ होगा।
धनु राशि वालों के लिए शुक्र चौथे भाव में मार्गी हो रहे हैं। उच्च राशि में शुक्र मार्गी होकर धनु राशि वालों को शुभ फल देंगे। नौकरीपेशा लोगों की जॉब में चल रही परेशानियां दूर होंगी।
नुक्ताचीनी करने वाले लोगों का भी व्यवहार बदलता नजर आएगा। घरेलू मामलों का तनाव भी अब कम होगा। शुक्र आपकी मनोकामना पूर्ति कर सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन इत्यादि से संबंधित मामलों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में भी शुक्र का मार्गी होना सहायक बनेगा।
उपाय: मां और मां तुल्य स्त्रियों की सेवा करते हुए उनका आशीर्वाद लें, लाभ होगा।
मकर राशि वालों के लिए शुक्र मार्गी होकर शुभ फल देने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र मकर राशि के तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। यहां शुक्र सामान्य तौर पर अच्छा फल देते हैं। ऐसे में शुक्र मार्गी होकर मकर राशि वालों का लाभ बढ़ाएंगे।
इससे आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जिन लोगों का काम यात्राओं से जुड़ा हुआ है, उन्हें तुलनात्मक रूप से अच्छा रिजल्ट मिलेगा। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से भी शुक्र का मीन राशि में मार्गी होना अच्छा फल देगा। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। इस समय कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
उपाय: बहते हुए शुद्ध जल में साबुत चावल प्रवाहित करें।
ये भी पढ़ेंः
मार्गी शुक्र कुंभ राशि के दूसरे भाव में अच्छा फल देता है। ऐसी स्थिति में उच्च राशि में शुक्र का मार्गी होना आपको शुभ फल देगा। शुक्र की यह स्थिति आपको भाग्य का साथ दिलाएगा।
शुक्र के मीन राशि में मार्गी होने के दौरान वरिष्ठों का अच्छा सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन, वाहन और घर-गृहस्थी आदि से जुड़े मामलों में भी शुक्र सकारात्मक परिणाम देंगे। आर्थिक और पारिवारिक जीवन में भी शुक्र का मीन राशि में मार्गी होना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: देसी गाय के घी से बनी हुई मिठाइयां मां दुर्गा के मंदिर में चढ़ाएं।
मीन राशि वालों के लिए शुक्र पहले भाव में सीधी चाल चलना शुरू करने वाले हैं। पहले भाव में शुक्र को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ऐसी स्थिति में शुक्र आपको अब तुलनात्मक रूप से और अधिक सकारात्मक फल देगा।
इस समय मीन राशि वालों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और कामों में आ रही अड़चन दूर होगी। अप्रत्याशित रूप से भी कुछ फायदे मिल सकते हैं। आर्थिक मामले में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।
यदि आप विद्यार्थी हैं तो लाभ आपका इंतजार कर रहा है। विशेषरूप से कला और साहित्य के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंध की बात करें या फिर आमोद-प्रमोद की मार्गी शुक्र अच्छे परिणाम देगा। व्यापारियों के लिए भी यह सकारात्मक समय है।
उपाय: काली गाय की सेवा करना शुभ रहेगा।