धर्म/ज्योतिष

Shukra Uday February 2026: फरवरी के महीने में शुक्र होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

Shukra Uday February 2026: फरवरी के महीने में शुक्र ग्रह उदय होने जा रहे हैं। शुक्र उदय से कुछ राशियों बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र उदय से किन राशियों को शुभ फल प्राप्त होने वाला है।

2 min read
Jan 29, 2026
istock

Shukra Uday February 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन और वैभव का कारक माना जाता है। 1 फरवरी 2026 को शुक्र ग्रह उदय होने जा रहे हैं। इस अवस्था में शुक्र अक्तूबर के महीने तक रहने वाले हैं। शुक्र ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होती है। शुक्र ग्रह के उदय होने से मांगलिक कार्य की भी शुरुआत होती है। शुक्र के अस्त अवस्था में कोई भी शुभ काम नहीं किये जाते हैं। फरवरी के महीने में शुक्र के उदय होने से कुछ राशियों के जीवन में खुशहाली आ सकती है। शुक्र उदय से इन राशियों को हर काम में सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं शुक्र उदय का राशियों पर असर।

ये भी पढ़ें

Numerology: इन तारीख पर जन्मे लोगों पर रहती है शनि महाराज की खास कृपा, दिलाते हैं मान- सम्मान

इन राशियों के लिए होगा लाभकारी

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र उदय बहुत ही शुभ रहने वाला है। फरवरी के महीने से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आपको कारोबार में मनचाहा लाभ मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपका अटका हुआ काम इस दौरान पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाएं।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र उदय लाभकारी सिद्ध होगा। आपके काम में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में कोई नई डील पक्की हो सकती है। इस दौरान आपको अचानक धन का लाभ हो सकता है। किसी नये लोग की आपकी जिंदगी में एंट्री हो सकती है। लव लाइफ के लिए ये समय अच्छा रहेगा।

मीन राशि
शुक्र उदय मीन राशियों के लिए बंपर लाभ लेकर आने वाला साबित होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आप वाहन और जमीन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आपको निवेश का अच्छा रिर्टन मिल सकता है। कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। विदेश जाने के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

Published on:
29 Jan 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर