धर्म/ज्योतिष

Surya Gochar: 2026 में सूर्य गोचर से बढ़ सकता है आर्थिक संकट, इन राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान

Sun Transit in Taurus 2026 : 15 मई 2026 को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि, राहु और केतु के प्रभाव से 8 राशियों के करियर, स्वास्थ्य, रिश्तों और आर्थिक जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जानें किसे मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क।
3 min read
May 12, 2026
Sun Transit in Taurus 2026
Sun Transit in Taurus 2026 : सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश 2026: नौकरी, व्यापार और रिश्तों पर पड़ेगा बड़ा असर (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Sun Transit in Taurus 2026 : 15 मई को सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इसी के साथ वृषभ संक्रांति का शुभ अवसर भी मनाया जाएगा। लेकिन इस बार सूर्य का यह गोचर सामान्य नहीं माना जा रहा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सूर्य की स्थिति राहु-केतु और शनि के प्रभाव में रहेगी, जिससे कई राशियों के जीवन में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

खास बात यह है कि सूर्य वृषभ राशि में बुध के साथ युति करेंगे, वहीं शनि की दृष्टि भी सूर्य पर पड़ेगी। दूसरी ओर राहु और केतु के बीच सूर्य की स्थिति एक तरह का ग्रहों का “केंद्र बंधन” बना रही है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इसका असर नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर साफ दिखाई देगा।

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रमोद शर्मा से किस राशि को मिलेगा लाभ और किन लोगों को अगले एक महीने तक बेहद संभलकर रहने की जरूरत है।

मेष राशि

मई 2026 में सूर्य आपके दूसरे भाव में रहेगा, जो धन और परिवार से जुड़ा होता है। ऐसे में आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं, मन को भी राहत मिलेगी। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। अपनी बचत, संपत्ति और निवेश पर ध्यान रखें। अगर धैर्य और सही योजना के साथ निवेश करेंगे तो आगे चलकर अच्छे मुनाफे मिलेंगे, उसका असर भी लंबे वक्त तक रहेगा।
उपाय: उपाय के तौर पर रविवार का व्रत करें। इससे मन और शरीर दोनों साफ रहते हैं, और सूर्य देव की कृपा भी मिलती है, क्योंकि रविवार उन्हीं का दिन माना जाता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। पुराने कर्ज या उधारी का दबाव महसूस होगा। इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। नौकरी या रहने की जगह बदलने के संकेत भी मिल रहे हैं। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए हर फैसला सोच-समझकर लें।
उपाय: रविवार को गुड़ का दान करें या गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए सूर्य का वृषभ में गोचर एकादश भाव में हो रहा है, तो ये महीना आपके लिए धर्म और आध्यात्म की तरफ थोड़ा खींच सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं या फिर कोई पूजा-पाठ या तीर्थ से जुड़ा आयोजन आ सकता है। इस समय आप उन लोगों से मिलेंगे जिनकी सोच आपके जैसी है या जिनके लक्ष्य मिलते-जुलते हैं। नई जान-पहचान आगे चलकर आपके काम आएगी और आप अपने रिश्तों को किसी खास मकसद से जोड़कर देखेंगे।
उपाय : अपने करियर और निजी जिंदगी के बड़े मकसद सामने रखें, एक विज़न बोर्ड बनाएं और उसी दिशा में लगातार मेहनत करते रहें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को दुर्घटनाओं और चोट से सावधान रहने की जरूरत है। वाहन धीरे चलाएं और जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें। बच्चों की पढ़ाई या स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। नौकरी में फिलहाल बड़ा बदलाव करने से बचें।

उपाय: रविवार को गुड़ का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कठिन रह सकता है। नौकरी और स्वास्थ्य दोनों मामलों में सतर्कता जरूरी होगी।
पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं। आंखों और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

व्यापार करने वालों को इस दौरान बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए। साझेदारी में विवाद हो सकता है।वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा।
उपाय: रविवार को गेहूं या गुड़ का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल लापरवाही नहीं करनी चाहिए। पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। करियर में किसी बड़े बदलाव या रिस्क से बचना ही समझदारी होगी। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें।
उपाय: रोज सूर्य देव को अर्घ्य दें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर इस समय मानसिक दबाव ज्यादा रहेगा। शनि की स्थिति और सूर्य का प्रभाव गुस्सा बढ़ा सकता है। विद्यार्थियों को विशेष मेहनत करनी होगी। छोटी सी गलती भी नुकसान करा सकती है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें।
उपाय: “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र का जाप करें।

आखिर क्यों खास माना जा रहा है यह सूर्य गोचर?

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व, सरकारी कार्य, पिता और सम्मान का कारक माना जाता है। जब सूर्य राहु-केतु और शनि जैसे ग्रहों के प्रभाव में आते हैं, तो लोगों के जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिलते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि 15 मई से 15 जून तक का समय कई लोगों के लिए परीक्षा जैसा हो सकता है। इस दौरान धैर्य, संयम और सही निर्णय ही मुश्किलों से बचा सकते हैं।

Published on:
12 May 2026 03:57 pm