धर्म/ज्योतिष

Sun Venus Transit June 2026: 8 जून से इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य-शुक्र, धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं बड़े मौके

Sun Transit 2026: 8 जून 2026 को सूर्य और शुक्र के गोचर से कुछ राशियों को करियर, धन और प्रतिष्ठा में बड़ा फायदा मिलने के संकेत हैं। जानिए किन राशियों पर रहेगा सबसे ज्यादा असर।

2 min read
Jun 05, 2026
Sun Venus Transit June 2026
Sun Venus Transit June 2026 : 8 जून से इन 3 राशियों पर रहेगा सूर्य-शुक्र गोचर का शुभ असर (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Sun Venus Transit June 2026: 8 जून 2026 को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जबकि शुक्र मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में जाएंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इन दोनों ग्रहों के गोचर का असर कुछ राशियों पर बेहद शुभ माना जा रहा है। खासकर कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को धन लाभ, करियर ग्रोथ और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं।

8 जून 2026 का ग्रह गोचर क्यों खास है?

अगर हिंदू पंचांग और वैदिक ज्योतिष की बात करें, तो 8 जून को सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी दिन शुक्र देव मिथुन से निकलकर कर्क राशि में चले जाएंगे। अब शुक्र यहां 4 जुलाई 2026 तक जमकर असर दिखाएंगे।

सूर्य का संबंध नाम, शोहरत और सरकारी नौकरी से है, तो शुक्र सीधे-सीधे प्रेम, पैसा और ऐशो-आराम से। जब दोनों का गोचर एक साथ होता है, तब कहते हैं किस्मत में “राजयोग” सा कमाल आ जाता है। यानी जिनकी किस्मत साथ नहीं दे रही थी, उनके लिए दरवाजे खुल सकते हैं।

कर्क राशि को होगा फायदा (Cancer):

    कर्क वालों के लिए शुक्र का अपनी ही राशि में आना किसी इनाम से कम नहीं। आपके अंदर एक अलग ही आकर्षण आ जाएगा, लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, बॉस खुश होकर नई जिम्मेदारी या प्रमोशन थमा सकते हैं। अगर आप क्रिएटिव फील्ड (जैसे लेखन, डिजाइनिंग, मीडिया) में हैं, तो फायदा और नाम दोनों मिलेगा।

    करें ये उपाय: हर शुक्रवार किसी गरीब को चावल, दूध या चीनी दान करें और मां लक्ष्मी की पूजा करें।

    सिंह राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ (Leo):

      सूर्य खुद आपके स्वामी हैं, तो जाहिर है आपको सबसे दमदार आर्थिक फायदा मिलेगा। पुराना अटका पैसा वापस मिल सकता है। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। जो लोग विदेशी कंपनियों या इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े हैं, उन्हें भी कोई बड़ी डील मिलने की उम्मीद है। पैसे कमाने के नए रास्ते खुलेंगे।

      करें ये उपाय: रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करें।

      कन्या राशि के लिए करियर में अवसर (Virgo):

        कन्या राशि वालों के लिए तो वक्त पलटने वाला है। जितने भी प्रोजेक्ट्स अब तक अटके थे, उनका काम अब बिना रुकावट के पूरा होगा। नौकरी या बिजनेस दोनों जगह आपको सीनियर्स का साथ मिलेगा। आपकी पहचान समाज के असरदार लोगों से होगी, जो आगे चलकर बहुत काम आने वाली है।

        करें ये उपाय: रविवार को सूर्य की उपासना करें और शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।

        आखिर ये समय इतना खास क्यों है?

        ज्योतिषाचार्य पंडित अनीष व्यास के अनुसार साल 2026 में ग्रहों का यह राशि परिवर्तन इसलिए भी ज्यादा असरदार है क्योंकि इस समय गुरु (बृहस्पति) की स्थिति भी कई राशियों के लिए अनुकूल बनी हुई है। जब सूर्य का प्रताप और शुक्र की विलासिता एक साथ मिलती है, तो इसे ज्योतिष में 'ठाठ-बाठ' का समय कहा जाता है। इस दौरान नया बिजनेस शुरू करना, प्रॉपर्टी में निवेश करना या नया वाहन खरीदना बेहद शुभ फलदायी रहेगा।

        Published on:
        05 Jun 2026 04:42 pm