धर्म/ज्योतिष

Surya Gochar 2025: धनतेरस से पहले सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों के जीवन में आ सकता है बदलाव

Diwali Lucky Rashifal 2025: धनतेरस से पहले सूर्य तुला राशि में प्रवेश कर बुध के साथ युति बनाएंगे। यह दुर्लभ संयोग सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। धनतेरस से पहले यह गोचर आर्थिक लाभ, सफलता और सौभाग्य के नए अवसर लेकर आ सकता है, जिससे इन राशियों की किस्मत चमक सकती है।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2025, 5:02 PM IST
Surya Gochar 2025
Surya Gochar 2025 (photo- gemini ai)

Surya Gochar 2025 Rashi Parivartan: हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व बेहद खास माना जाता है। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। दिवाली से पहले धनतेरस और छोटी दिवाली जैसे शुभ पर्व आते हैं। इसी कड़ी में इस बार धनतेरस पर एक दुर्लभ ग्रहयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 को दोपहर 01 बजकर 36 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि सूर्य की नीच राशि मानी जाती है, लेकिन यहां पहले से ही ग्रहों के राजकुमार बुध मौजूद रहेंगे। ऐसे में सूर्य और बुध का मिलन एक विशेष युति बनाएगा। इस संयोग का असर सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन खासकर 3 राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

1. कर्क राशि: घर-परिवार में खुशहाली

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। सूर्य-बुध का मिलन इनके चतुर्थ भाव को प्रभावित करेगा। इसका सीधा असर घर-परिवार, प्रॉपर्टी और सुख-सुविधाओं पर पड़ेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा गुज़रेगा और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा।

2. मकर राशि: करियर में तरक्की और मान-सम्मान

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय सोने पर सुहागा साबित हो सकता है। सूर्य का यह गोचर करियर में नई दिशा लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी या प्रमोशन मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज या परियोजनाओं में भी लाभ हो सकता है। जो लोग बिज़नेस करते हैं, उनके लिए यह समय सफलता और विस्तार लेकर आएगा। सामाजिक और पेशेवर जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।

3. मीन राशि: अचानक धन लाभ

मीन राशि वालों के लिए सूर्य-बुध की यह युति विशेष परिवर्तनकारी साबित हो सकती है। इस राशि के जातकों को गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या अचानक किसी स्रोत से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और निवेश से जुड़े फैसले भी लाभकारी साबित हो सकते हैं। यह समय रिश्तों में भी मजबूती और परिवार में खुशहाली लेकर आएगा।

Updated on:
11 Oct 2025, 5:02 PM IST
Published on: