धर्म/ज्योतिष

Surya Gochar 2025: सूर्य करेंगे धनु राशि में गोचर, इन राशिवालों की चमकेगी किस्मत

Surya Gochar 2025: 16 दिसंबर 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह गुरु ग्रह की राशि धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का ये गोचर कुछ राशिवालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आइए जाने सूर्य गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

2 min read
Dec 10, 2025
istock

Surya Gochar 2025: 16 दिसंबर 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह गुरु ग्रह की राशि धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का ये गोचर कुछ राशिवालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आइए जाने सूर्य गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह समय- समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर एक राशि के जातक पर पड़ता है। दिसंबर के महीने में ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह धनु राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य ग्रह वर्तमान समय में वृश्चिक राशि में हैं, लेकिन 16 दिसंबर 2025 को सुबह 4 बजकर 19 मिनट सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। गुरु ग्रह की राशि धनु राशि में सूर्य 14 जनवरी तक रहने वाले हैं। सूर्य के इस गोचर का असर सारी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशिवालों के लिए सूर्य ग्रह का ये गोचर शुभ रहेगा, तो वहीं कुछ राशि के लोगों के लिए अशुभ। चलिए जानते हैं किन राशिवालों की किस्मत इस सूर्य गोचर से चमक सकती है।

ये भी पढ़ें

Gemstone: हीरा किन लोगों को धारण करना चाहिए, जाने इसको पहनने के नियम

इन राशि वालों को मिलेगा भरपूर लाभ

मेष राशि
सूर्य का ये राशि परिवर्तन मेष राशि के जातक के लिए नवम भाव में होगा। जिसके कारण ये आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। इस समय में आप अपने करियर में भी बहुत कुछ अच्छा कर सकते हैं। आपको सेहत का भी भरपूर लाभ मिलेगा।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का ये राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस समय में सूर्य आपके आठवें भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में गोचर करने से आपकी सेहत अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही आपको कारोबार में भी तरक्की मिल सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक के लिए सूर्य का गोचर बहुत सारे शुभ समाचार लेकर आने वाला है। आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस भाव में गोचर करने से आपको वाहन संबंधी सुख की प्राप्ति हो सकती है। इस समय में आपको आपके काम में आपकी मां का पूरा साथ मिल सकता है।

धनु राशि
धनु राशि में सूर्य का गोचर पहले भाव में रहेगा। इस समय आपको हर काम में सफलता मिल सकती है। जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है उनकी बात कहीं पक्की हो सकती है। कारोबार में लाभ मिलने की भी पूरी संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर हो सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि में सूर्य ग्रह ग्यारहवें स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के इस स्थान में गोचर करने से आपको धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपके सारे अटके हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Gemstone : इन राशि के लोगों के करियर में तरक्की और शादी की रुकावटें दूर करता है पुखराज, पहनने से पहले जान लीजिए कौन पहन सकता है

Published on:
10 Dec 2025 10:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर