धर्म/ज्योतिष

Surya Gochar 2025: सूर्य के गोचर से इन राशियों पर बुरा प्रभाव, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Surya Gochar 2025: 17 अगस्त 2025 को सूर्य के सिंह राशि में गोचर का असर कई राशि के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। जानें किन क्षेत्रों में रहना होगा सतर्क, क्या होगा प्रभाव और किन उपायों से कम होगी परेशानी।

2 min read
Aug 13, 2025
Surya Gochar 2025 (photo- grok ai)

Surya Gochar 2025: ग्रहों का गोचर वैदिक राशि में काफी मायने रखता है। इसके परिवर्तन से हमारे जीवन पर सीधा असर पड़ता है। 17 अगस्त 2025 को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। यह बदलाव कुछ राशियों के लिए शुभ फल लेकर आएगा, तो वहीं, कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इन जातकों को स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी, वरना परेशानी बढ़ सकती है। तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

ये भी पढ़ें

Surya Gochar 2025: मिथुन से कुंभ तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार और प्यार में मिलेगा फायदा

वृषभ राशि – स्वास्थ्य और आर्थिक चिंता

सूर्य के गोचर से वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। थकान, आंखों में जलन या पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। इस समय खर्चों में भी वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। निवेश या बड़े वित्तीय निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। कार्यस्थल पर अनावश्यक विवादों से बचें और अपनी बात को शांत स्वभाव से रखें।

कन्या राशि – करियर में चुनौतियां

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद या प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा, जिससे मन में निराशा आ सकती है। घबराएं नहीं, बल्कि धैर्य और संयम बनाए रखें। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य रखना और विवादों से दूरी बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मकर राशि – पारिवारिक तनाव

मकर राशि वालों को इस अवधि में पारिवारिक रिश्तों में खटास का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें और उनके साथ समय बिताएं। कार्यक्षेत्र में भी दबाव बढ़ेगा, जिससे तनाव महसूस हो सकता है। इस समय अपने गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है।

सावधानी के उपाय

  • रोजाना सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • तामसिक भोजन से परहेज करें और सात्विक आहार अपनाएं।
  • बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और जरूरतमंदों को लाल या पीले वस्त्र दान करें।
  • क्रोध और आवेश में निर्णय लेने से बचें।

ये भी पढ़ें

August 2025 Pradosh Vrat : अगस्त का दूसरा प्रदोष व्रत 20 या 21 को ? जानें शिवजी की पूजा के लिए सही तारीख और मुहूर्त

Published on:
13 Aug 2025 05:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर