Utpanna Ekadashi Vrat Katha 2025: उत्पन्ना एकादशी कथा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। दिव्य कन्या और मुरासुर असुर युद्ध की कहानी का पाठ करने से मनोकामना पूरी हो जाती है।
Utpanna Ekadashi Vrat Katha 2025: आज उत्पन्ना एकादशी है। इससे जुड़ा कथा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। पद्म पुराण के अनुसार एक समय जब मुरासुर नामक असुर ने देवलोक पर आक्रमण किया तो तीनों लोक में त्राहिमाम मच गया। तब सभी देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने मुरासुर से युद्ध आरंभ किया। युद्ध के बीच भगवान विष्णु बद्रिकाश्रम में विश्राम करने के लिए ठहरे। भगवान को विश्राम करते देखा और वो भगवान विष्णु पर आक्रमण किया परंतु भगवान विष्णु के तेज से एक दिव्य कन्या उत्पन्न हुई जिसने मुरासुर से युद्ध करके उसका वध किया।
भगवान विष्णु जब जागृत हुए तब उन्होंने इस कन्या का नाम उत्पन्ना एकादशी रखा और वरदान दिया कि जो भी उत्पन्ना एकादशी का व्रत करेगा उसे समस्त संकटों से मुक्ति मिलेगी और धन-धान्य से संपन्न बनेगा। इसी प्रकार से यह एकादशी उत्पन्ना एकादशी के नाम से विख्यात हुआ। उत्पन्ना एकादशी संसार की सबसे प्रथम एकादशी मानी जाती है। जो मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष में आती है। उत्पन्ना एकादशी माता का जन्मोत्सव भी कहा जा सकता है।