धर्म/ज्योतिष

Vastu Tips: घर के ईशान कोण में ना रखें ये सामान, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है भारी मुसीबत!

Vastu Tips: घर की उत्तर- पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में ईशान कोण में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं, इसके लिए खास नियम बताए गए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं घर के ईशान कोण में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

2 min read
Dec 29, 2025
freepic

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व है। हर दिशा में हर चीज को रखना शुभ नहीं माना जाता है। हमें अपने घर में किस दिशा में किन चीजों का रखना चाहिए। इसके लिए वास्तु के नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर हम अपने घर किसी सामान को रखते समय सही दिशा का चयन नहीं करते हैं तो हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम बात करने जा रहे हैं घर के ईशान कोण के बारे में। घर का ईशान कोण सबसे ऊर्जावान दिशा मानी जाती है। इस दिशा में जल के देवता वरुण देव का वास माना जाता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार हमें ईशान कोण में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Vastu Tips: बैग में ये 5 चीजें रखने से रुक जाती है लड़कियों की करियर ग्रोथ, आज ही सुधार लें भूल

ईशान कोण में ना रखें ये चीजें

कबाड़
वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में कभी कूड़ा या कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में टूटे- फूटे फर्नीचर या कोई पुराना खराब सामान रखने से बचें। ईशान कोण में कबाड़ रखने से घर में नकारात्मकता आती है और घर के अंदर तनाव की स्थिति पैदा होती है। इस दिशा में हमें हमेशा साफ- सुथरा रखना चाहिए।

भारी सामान
ईशान कोण में भारी सामान जैसे फर्नीचर या भारी मशीनें नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में भारी सामान रखना शुभ नहीं माना गया है। इस दिशा में भारी सामान रखने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है और आपको कारोबार में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

टॉयलेट या बाथरूम
वास्तु के अनुसार इस दिशा में टॉयलेट या बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा में टॉयलेट या बाथरूम होने से घर में वास्तु दोष लगता है। जिसके कारण आपके सारे काम बिगड़ सकते हैं। इस दिशा में गलती से भी टॉयलेट या बाथरूम ना बवनवाएं।

गंदा ना रखें
कभी भी घर के ईशान कोण को गंदा नहीं रखना चाहिए। अगर इस दिशा में गंदगी होती है तो हमें इसके बहुत सारे नाकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। इस दिशा को हमेशा साफ रखें। इस दिशा को साफ रखने से घर में सकारात्मकता आती है।

Published on:
29 Dec 2025 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर