
Masik Rashifal March 2026 : मासिक राशिफल मार्च 2026
Masik Rashifal March 2026: मार्च 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह ग्रहों की विशेष स्थिति और सिंह राशि में लगने वाला वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। कुंभ राशि में पंचग्रही योग का निर्माण, मीन राशि में शनि-सूर्य-शुक्र का त्रिग्रही संयोग और गुरु का नवपंचम राजयोग कई लोगों के करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करेगा। 3 फरवरी से शुरू हुए चंद्र ग्रहण के प्रभाव की छाया मार्च तक बनी रहेगी, जिसका असर विशेष रूप से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर दिखाई देगा। कुछ राशियों को अचानक लाभ और अवसर मिलेंगे, तो कुछ को धैर्य और संयम से काम लेना होगा। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से जानते हैं मार्च 2026 का विस्तृत मासिक राशिफल।
तुला राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना मिश्रित फलदायी है। करियर-कारोबार की दृष्टि से मार्च के पूर्वार्ध का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में जरा ज्यादा सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान किसी अनचाहे बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आपको धन उधार लेने की भी नौबत आ सकता है।
हालांकि माह के मध्य तक आपका करियर हो या फिर कारोबार एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा। इस दौरान आप अपने उच्च अधिकारियों एवं अधीनस्थों की मदद से किसी कार्य विशेष को बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे, जिससे आपका कार्यक्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा।
कारोबार की दृष्टि से भी माह के मध्य का समय आपके लिए शुभता लिए हुए है। इस दौरान आपको बिजनेस में खासा लाभ होने की संभावना बनेगी। आय के साधन बढ़ेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। मार्च महीने के उत्तरार्ध में आपके सिर कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसे निभाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी।
रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कन्या राशि के जातकों को स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। माह के मध्य में आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय, माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आये फल होय। वृश्चिक राशि के जातकों को पूरे माह इस कहावत को याद रखते हुए अपने सोचे कार्य को धैर्य के साथ करने का प्रयास करना चाहिए। आपको समझना होगा कि ट्रेन के भीतर भागने से अपने स्टेशन पर जल्दी नहीं पहुंच पाएंगे।
मार्च महीने की शुरुआत में व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी काम समय पर पूरे करने चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों सामान्य छात्रों के मुकाबले अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपकी करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
करियर-कारोबार से जुड़ी दिक्कतों को आप अपने प्रयास से माह के मध्य तक काफी हद तक दूर करने में कामयाब हो सकते हैं। वित्तीय दृष्टि से भी माह के मध्य का समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी विभिन्न स्रोतों से आय होगी। इस दौरान पूर्व में किये गये निवेश अथवा भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से बड़ा लाभ हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृश्टि से भी यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। स्वजनों के साथ लंबे समय से चला आ रहा पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आपसी सहमति से दूर होगा।
मार्च महीने में उत्तरार्ध में कुछेक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर खट्टी-मीठी तकरार के साथ लाइफ यूं ही चलती रहेगी। आत्मीय रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वयं के भीतर अहंकार न आने दें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना बड़े बदलाव का कारण बन सकता है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो आपको इस माह कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को माह के पूर्वार्ध में परिश्रम का पूरा फल मिलता हुआ नजर आएगा। उच्च अधिकारी आपके कामकाज से प्रसन्न होकर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। कुल मिलाकर माह के पूर्वार्ध का समय आपके पद-प्रतिष्ठा आदि में बढ़ोत्तरी कराने वाला रहेगा। इस दौरान आप कारोबार में खासा लाभ प्राप्त करने में कामयाब हो जाएंगे।
कारोबार के सिलसिले में की यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। इस दौरान आपकी सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। माह के पूर्वार्ध में जहां विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति होंगी वहीं सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च भी खूब होगा। माह के उत्तरार्ध के समय आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा, जिसके चलते आप शारीरिक एवं मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। इस दौरान अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
किसी भी व्यावसायिक डील को करने के लिए माह के उत्तरार्ध की बजाय पूर्वार्ध का समय अत्यधिक शुभ रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह आपके लिए मध्यम फलप्रद है। कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपनी लव लाइफ अथवा मैरीड लाइफ को कम समय दे पाएंगे। माह के उत्तरार्ध में जीवनसंगिनी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना मध्यम फलदप्रद रहने वाला है। इस माह आपको अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। साथ ही साथ किसी भी कार्य को कल पर टालने की आदत से बचना होगा। माह के पूर्वार्ध से ही आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। पूरे माह आप पर कामकाज का तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा।
माह के मध्य में अनचाही जगह पर तबादले की आशंका बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को मार्च महीने में नियमों और प्रक्रियाओं के उल्लंघन से बचते हुए अपना कार्य समय से पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र अथवा व्यवसाय किसी दूसरे व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें अन्यथा धोखा होने की आशंका है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को टैक्स संबंधी कार्य समय पर निबटाने का प्रयास करना चाहिए।
माह के उत्तरार्ध में बाजार में आई मंदी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान आपको मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी मार्च का महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। माह की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान वैवाहिक जीवन से जुड़ी खुशियों में भी कमी आ सकती है। सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष सावधानी बरतनी होगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
मार्च महीने के उत्तरार्ध का कुछ समय यदि छोड़ दें तो पूरा महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस माह आप जितनी ईमानदारी से परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको उतना ही फल प्राप्त होगा। यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं तो इस माह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। बेरोजगार लोगों को किसी मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से मनचाहा रोजगार मिल सकता है। पहले से कार्यरत लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा तथा समय पर लक्ष्यों की पूर्ति और कार्य संपन्न होंगे।
इस माह के मध्य तक आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी राहत मिल सकती है। विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं अथवा अदालती फैसला आपके हक में आ सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह माह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।
माह के पूर्वार्ध में आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं। कारोबार में लाभ और प्रगति होने पर आप हर्ष का अनुभव करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय अनुकूल है, वे अपना बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे। माह के अंतिम सप्ताह में अचानक से आई कुछेक अड़चनों के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। मार्च महीने में रिश्ते-नाते अनुकूल बने रहेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। पहले से प्रेम संबंध में बने हुए लोगों का आपसी विश्वास और आत्मीयता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखयम बना रहेगा। संतान की उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें।
मीन राशि के जातकों लिए मार्च का महीना मिश्रित फलदायी है। इस माह आपको अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्कता रहेगी। माह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का इस दौरान अनचाही जगह पर तबादला करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी तमाम तरह की दिक्कतों के बीच मीन राशि के जातकों इस पूरे माह अपने उच्च अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत रहेगी।
यदि आप कार्यक्षेत्र में सभी दिशा-निर्देशों का पालन भी करते हुए अपना बेस्ट देने का प्रयास करते हैं तो आपको माह के उत्तरार्ध तक परिस्थितियां अपने अनुकूल होती नजर आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए मार्च का महीना मिलाजुला रहने वाला है। माह के पूर्वार्ध में कारोबार में अपेक्षाकृत लाभ न मिलने के कारण निराशा आपके भीतर निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। इस दौरान बाजार में फंसे धन को निकालने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
माह के उत्तरार्ध में भी आपको कारोबार से औसत लाभ होने की संभावना है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान बहुत सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ें और कागजी कार्य समय पर निबटाएं। रिलेशनशिप को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको मार्च महीने में विशेष प्रयास करने होंगे। माह के पूर्वार्ध में लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके साथ विश्वास और प्रेम को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण कार्य रहेगा। इस दौरान किसी बात को लेकर संबंधों में खटास आ सकती है। प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद अपयश का कारण बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हल्दी का तिलक लगाएं।
Published on:
26 Feb 2026 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Monthly Horoscope March 2026: मार्च 2026 मासिक राशिफल: पंचग्रही योग से बदलेगी इन 6 राशियों की किस्मत

