26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mangal Rahu Angarak Yog 2026: मंगल-राहु अंगारक योग 2026: इन 4 राशियों के लिए 40 दिनों का रेड अलर्ट

Mangal Rahu Angarak Yog 2026: मंगल और राहु की युति से बनने वाला अंगारक योग ज्योतिष शास्त्र में सबसे विस्फोटक योगों में से एक माना जाता है। 23 फरवरी 2026 से मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश हो चुका है, जहां राहु पहले से ही विराजमान है। यह युति 2 अप्रैल 2026 तक रहेगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Feb 26, 2026

Mangal Rahu Angarak Yog 2026

Mangal Rahu Angarak Yog 2026 : मंगल-राहु अंगारक योग 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Mangal Rahu Angarak Yog 2026: ज्योतिष की दुनिया में हलचल मच गई है! ग्रहों के सेनापति मंगल ने 23 फरवरी को अपनी चाल बदल ली है और वे शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं। लेकिन असली पेंच यहां है कुंभ राशि में पहले से ही मायावी राहु बैठा है। जब आग (मंगल) और हवा (राहु) मिलते हैं, तो जन्म होता है अंगारक योग का।

अगले 40 दिन (2 अप्रैल तक) कलयुग के इस विस्फोटक योग का असर दिखेगा। आइए जानते हैं किन 4 राशियों को इस दौरान बेहद संभलकर रहने की जरूरत है!

इन 4 राशियों के लिए डेंजर जोन

1. मिथुन (Gemini): शॉर्टकट पड़ेगा भारी

    आपके भाग्य स्थान पर इस योग का साया है। आप रातों-रात अमीर बनने या काम निपटाने के लिए शॉर्टकट ढूंढेंगे, लेकिन राहु का भ्रम आपको गड्ढे में गिरा सकता है।

    सावधानी: किसी भी कानूनी कागज पर साइन करने से पहले उसे 10 बार पढ़ें। बड़ा निवेश फिलहाल टाल दें।

    3. कर्क (Cancer): संभलकर चलाएं गाड़ी

      आपके लिए यह युति आठवें भाव में हो रही है, जिसे आयु और संकट का भाव माना जाता है।

      सावधानी: सड़क पर गाड़ी चलाते समय और ऑफिस में सहकर्मियों से बात करते समय अपना पारा (Temp) कंट्रोल में रखें। गुप्त शत्रु आपकी पीठ पीछे साजिश रच सकते हैं।

      3. धनु (Sagittarius): जुबान पर लगाम जरूरी

        मंगल और राहु की यह जोड़ी आपके तीसरे भाव में है, जो आपके बोलने के तरीके को बहुत कड़वा बना सकती है।

        सावधानी: दोस्तों या भाई-बहनों से छोटे से विवाद को 'महायुद्ध' न बनने दें। उधार लेनदेन से बचें, वरना पैसा डूबना तय है।

        4. कुंभ (Aquarius): खुद पर रखें काबू

          चूंकि यह योग आपकी अपनी राशि में बन रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा असर आप पर ही होगा। गुस्सा आपकी नाक पर रहेगा और बीपी (Blood Pressure) बढ़ सकता है।

          सावधानी: रिश्तों में शक पैदा न होने दें और शेयर बाजार के जोखिम से कोसों दूर रहें।

          क्या है बचाव का रास्ता?

          सिर्फ डरने से काम नहीं चलेगा, इन आसान उपायों से आप अंगारक योग की आग को शांत कर सकते हैं:

          हनुमान चालीसा का पाठ: मंगलवार को हनुमान जी की आराधना मंगल के नकारात्मक प्रभाव को कम करती है।

          शिव उपासना: राहु के जहर को सिर्फ महादेव ही सोख सकते हैं। सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

          ठंडा रहें: जितना हो सके बहस से बचें और योग-प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

          विशेष जानकारी: क्या देश-दुनिया पर भी होगा असर?

          इतिहास गवाह है कि जब-जब अंगारक योग बना है, तब-तब दुनिया में बड़ी आगजनी, विमान दुर्घटनाएं या राजनीतिक उथल-पुथल देखी गई है। 2026 में इस योग के दौरान भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में तनाव और अचानक प्राकृतिक आपदाओं की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।