Vastu Tips for Clock: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में घड़ी सही दिशा में लगी होती है, तो इससे घर में सुख, समृद्धि आती है। आज हम यहां यही जानेंगे कि वास्तु के अनुसार घड़ी लगाने की सही दिशा क्या होती है। जानिए इसका वास्तु नियम।
Vastu Tips for Clock: वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। यदि हम वास्तु के नियमों का पालन करते हैं तो इससे हमारे जीवन में सकारात्मकता आती है। घड़ी केवल लोग समय देखने के लिए ही नहीं, बल्कि घर की सजा- सजावट के लिए भी लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में घड़ी लगाने की दिशा सही नहीं होगी, तो इसका हमें नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। घर में घड़ी गलत दिशा में लगाने से हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हमारे काम में रुकावट आ सकती है। आइए जानते हैं घड़ी लगाने का वास्तु नियम।
इस दिशा में ना लगाएं घड़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर दक्षिण दिशा वाली दीवार पर कभी भी घड़ी नहीं लगाना चाहिए। ये दिशा यम दिशा मानी जाती है। इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में निगेटिव एनर्जी का वास होता है। इसके साथ ही आपके काम में बाधा उत्पन्न होती है।
किस दिशा में लगाएं घड़ी
वास्तु के अनुसार घर में घड़ी लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा को मानी जाती है। उत्तर दिशा धन के दाता कुबेर की मानी जाती है। इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में सकारात्मकता आती है। पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
घड़ी की आकृति और रंग
घड़ी हमेशा गोल और अष्टकोणीय आकार की लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार आयताकार या त्रिकोणीय आकृति वाले घड़ी के आकार से बचना चाहिए। घड़ी के रंग हल्के जैसे सफेद या हल्का नीले रंग का चुनाव करना चाहिए।
साफ-सुथरी रखें घड़ी
वास्तु के अनुसार घर में कभी भी गंदी या टूटी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। घड़ी को हमेशा साफ- सुथरा रखना चाहिए। गंदी या टूटी घड़ी रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और परिवार की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।