Vish Yog 2026: इस साल बसंत पंचमी के दिन चंद्रमा का मीन राशि में गोचर होगा। इस राशि में पहले से ही शनि ग्रह मौजूद हैं। शनि और चंद्र की युति से इस राशि में विष योग बनेगा। विष योग से कुछ राशियों के जातक के जीवन में भूचाल आ सकता है। आइए जानते हैं विष योग से किन राशियों को नुकसान हो सकता है।
Vish Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब चंद्रमा और शनि के साथ एक ही राशि में आते हैं तो विष योग का निर्माण होता है। इस साल बसंत पंचमी के दिन 23 जनवरी को मीन राशि में चंद्रमा और शनि की युति से विष योग बनेगा। ये योग 25 जनवरी तक रहने वाला है। विष योग का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ने वाला है। ऐसा माना जाता है कि इन दोनों ग्रहों के साथ आने से जातक के जीवन में बहुत सारी परेशानियां आती हैं। व्यक्ति को धन संबंधी और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं विष योग का अशुभ पर किन राशियों पर पड़ने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक के लिए विष योग बहुत सारी समस्या लेकर आ सकता है। इस समय में ये आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही आपके कारोबार में भी आपको हानि हो सकती है। इस योग का सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। आपको किसी अपने से धोखा मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को विष योग के बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी से वाद- विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। पर्सनल लाइफ में भी समस्याएं आ सकती हैं। पार्टनर से साथ बिना बात की बहस हो सकती है। धन हानि के संकेत इस दौरान नजर आ रहे हैं।
वृश्चिक राशि
विष योग से वृश्चिक राशि के जातक को बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। इस योग से आपको सेहत का नुकसान हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। अचानक से आपके खर्च में वृद्धि होगी और इनकम में कमी आएगी। परिवार के साथ भी रिश्ते खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बिना बात के विवाद में ना फंसे। यात्रा करने से आपको इस समय में बचना चाहिए।