धर्म/ज्योतिष

सूर्य के मकर राशि में गोचर से शुरू होंगे विवाह, 2027 में मिलेंगे 104 शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2027: साल 2027 में शादी का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नए साल में विवाह के 104 शुभ मुहूर्त रहेंगे, जिनमें 92 सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 1:25 PM IST
vivah muhurat 2027 marriage dates surya gochar in dhanu rashi
Vivah Shubh Muhurat 2027: 2027 में विवाह के 104 शुभ मुहूर्त (फोटो सोर्स- ChatGPT)

Vivah Shubh Muhurat 2027: शादियों के लिए आने वाला साल बेहद खुशनुमा साबित होने वाला है। इसकी बड़ी वजह ये है कि साल 2027 में विवाह के शुभ मुहूर्त दोगुने रहेंगे। पंचांग गणनाके अनुसार, पूरे साल विवाह के 104 मुहूर्त आएंगे, इनमें भी 92 मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ रहेंगे। खास बात यह है कि मई और जून में सबसे ज्यादा शुभ तिथियां मिल रही हैं।

18 जनवरी से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य एवं पंचांगकर्ता पं. विनोद गौतम के अनुसार, काशी पंचांग के आधार पर 2027 में विवाह मुहूर्त की शुरुआत 18 जनवरी से होगी। फरवरी में भी कई शुभ तिथियां हैं। मार्च में 15 तारीख से मीन संक्रांति के कारण संक्रांति दोष रहेगा। इसके बाद अप्रैल में 19 तारीख से विवाह शुरू होंगे और 13 जुलाई तक मांगलिक आयोजन किए जा सकेंगे। 14 जुलाई से देवशयन और चातुर्मास के कारण चार महीने विवाह नहीं होंगे। 10 नवंबर को देवप्रबोधिनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी, लेकिन विवाह के लिए अनुकूल नक्षत्र और लग्न 20 नवंबर से मिलेंगे। विवाह मुहूर्त 14 दिसंबर तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से विवाह पर विराम लगेगा।

मई-जून में सबसे ज्यादा शुभ तिथियां

पं. गौतम के मुताबिक मई में 20 और जून में 19 शुद्ध विवाह मुहूर्त हैं। जनवरी में 7, फरवरी में 8, मार्च में 5, अप्रैल में 9, जुलाई में 7, नवंबर में 8 और दिसंबर में 8 शुद्ध तिथियां हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ गुरु का प्रभाव भी विवाह मुहूर्तों पर नहीं पड़ेगा। गुरु के अंश विवाह निषेध की सीमा तक नहीं पहुंच रहे हैं, इसलिए नासिक सिंहस्थ के दौरान भी विवाह होते रहेंगे।

यहां जानें दिसंबर महीने के मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार 15 दिसंबर से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के चलते खरमास शुरू हो जाएगा। साथ ही गुरु और शुक्र ग्रह भी अस्त होने जा रहे हैं। इस कारण 16 दिसंबर से विवाह, मुंडन और उपनयन संस्कारों पर एक माह का विराम लग जाएगा। दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर को विवाह के आयोजन होंगे। 12 दिसंबर इस वर्ष का अंतिम विवाह मुहूर्त रहेगा। खरमास 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगा।

Updated on:
28 Nov 2026, 1:25 PM IST
Published on: