धर्म/ज्योतिष

Weekly Tarot Rashifal 25 To 31 January 2026: टैरो कार्ड भविष्यवाणी: इन राशिवालों के लिए आने वाला सप्ताह लेकर आएगा खुशियों की सौगात, यहां जानिए तुला से लेकर मीन तक साप्ताहिक टैरो राशिफल

Saptahik Tarot Rashifal 25 To 31 January 2026: टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जाने तुला से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए जनवरी का आखिरी सप्ताह कैसा रहने वाला है। आइए पढ़िए अपना साप्ताहिक टैरो राशिफल हिंदी में।

2 min read
Jan 23, 2026
Weekly Tarot Rashifal 25 To 31 January 2026

Weekly Tarot Rashifal 25 To 31 January 2026 : टैरो कार्ड के अनुसार जनवरी का आखिरी सप्ताह हर राशि के जातक के लिए अलग- अलग रहने वाला है। तुला राशि के जातक के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। वहीं धनु राशिवालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। टैरो कार्ड के द्वारा हम अपने आने वाले समय के बारे में पता लगा सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए टैरो कार्ड रिंडिग के आधार पर तुला से लेकर मीन राशिवालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Rashifal 18 To 24 January 2026: टैरो कार्ड भविष्यवाणी: टैरो कार्ड के हिसाब से जानिए तुला से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहने वाला है आने वाला सप्ताह, यहां पढें साप्ताहिक टैरो राशिफल

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार तुला राशिवालों को इस सप्ताह जीवन में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। रिश्तों और काम में सामंजस्य बनाना होगा। यदि आप किसी कानूनी मामले में उलझे हैं, तो आपको निष्पक्ष और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखें और हर स्थिति को संतुलित ढंग से संभालें।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवालों के लिए यह सप्ताह बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। पुराने विचारों और नकारात्मक स्थितियों को छोड़ने का समय आ गया है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आपको अपनी शंकाओं और डर से उबरना होगा। साहसिक कदम उठाने से आपको इस हफ्ते लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में भी सुखद और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक धनु राशिवालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन यदि आप संयम और समझदारी से काम लेते हैं, तो सफलता आपकी होगी। विरोधी भी आपके सामने नतमस्तक होंगे। रिश्तों में भी मधुरता रहेगी, लेकिन आपको अधिक समझदारी से व्यवहार करना होगा। बड़े भाई या परिवार के किसी बड़े सदस्य से आपको सहयोग मिलेगा, जो आपको लाभकारी होगा।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशिवालों को इस सप्ताह अपनी नकारात्मक आदतों और बुरी संगत से बचने की आवश्यकता है। किसी भी उलझी हुई बातों में पड़ने से बचें और बड़े फैसले सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्थित स्थिति से बचें। अचानक आर्थिक लाभ का योग है, जो आपको खुशी दे सकता है। किसी शुभ कार्य में भी भागीदारी हो सकती है।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशिवालों के लिए यह सप्ताह आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। यदि आप किसी नई परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के स्पष्ट संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और नए अवसरों के संकेत मिल सकते हैं। धर्म और धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। यह समय आपके लिए आत्मिक और मानसिक विकास के लिहाज से अच्छा है।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों को इस सप्ताह अपने अनुभव और ज्ञान पर भरोसा रखना चाहिए। निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें और नकारात्मकता से बचें। यदि आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे हैं, तो इस सप्ताह सुधार के संकेत हैं। हालांकि, कुछ गैर जरूरी खर्च भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में धीमी प्रगति हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें, जल्द ही स्थिति बेहतर होगी।

Published on:
23 Jan 2026 04:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर