औरैया

चोरियों से परेशान लोगों ने उठा लिया बड़ा कदम, आखिर अफसरों को देना ही पड़ा ये आदेश

औरैया जिले के अटसू कस्बे में चोरियों से परेशान थे लोग... देखें वीडियो
2 min read
Mar 05, 2018
Atsu auraiya

औरैया. जनपद के अटसू कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला व शटर तोड़कर उसमें रखी 73 हजार की शराब को पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने कुमार मेडिकल स्टोर का शटर को तोड़ने की कोशिश की। सुबह कस्बे के लोगों ने शटर टूटा देखा तो चौकी समेत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ, समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

कस्बे में चौराहे से चन्द कदम की दूरी पर स्थित शराब की दुकान व कुमार मेडिकल स्टोर का चोरों ने रात के अंधेरे में ताला तोड़ कर चोरी करने की कोशिश की। शराब ठेके से चोरी हुयी शराब की कीमत 73 हजार रुपये के करीब सेल्समैन हरिओम गुप्ता व ठेकेदार अनिल जयसवाल ने बताई। नगर के सहदेव राजपूत, पीयूष गुप्ता, लालजी पोरवाल, रामजी उपाध्याय, दाउद अख्तर समेत नगर के लोगों ने रात को मुख्य मार्गों पर गश्त बढ़ाये जाने की मांग की।

लोगों ने लगा दिया जाम
बीते 15 दिनों में कस्बे में ये चोरी की तीसरी घटना है। चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों ने बाबरपुर-फंफूद मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने रात में गश्त बढ़ाये जाने के साथ ही चौकीदार नियुक्ति करने की मांग की।

देखें वीडियो...

एसडीएम ने पुलिस को दिये ये आदेश
जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ लालता प्रसाद ने लोगों से बात कर नये चौकीदार व गश्त बढ़ाये जाने का आदेश पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम विजय कुमार ने लोगों को समक्षा-बुझा कर करीब दो घंटे के बाद जाम खुलवाया।

Updated on:
05 Mar 2018 08:23 pm
Published on:
05 Mar 2018 06:13 pm