औरैया

औरैया में NH-19 पर खड़ी पुलिस पेट्रोलिंग वैन को डंपर ने मारी टक्कर, दरोगा की मौत

Auraiya Road Accident: औरैया में देर रात डंपर के टक्कर में हाईवे पेट्रोलिंग वाहन टक्कर मार दी, जिसमें 58 वर्षीय दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को भी चोट आई है। एसपी ने घटना की जानकारी दी।

2 min read
May 28, 2026
फोटो सोर्स- औरैया पुलिस

Auraiya Accident Sub-Inspector Dies: औरैया में गस्त के दौरान भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार खाली डंपर ने दूसरे ट्रक में मारते हुए पुलिस की गाड़ी में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि गस्त पर निकले दरोगा की मौत हो गई, जबकि दो पुलिस गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी ने घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 58 वर्षीय दरोगा की मौत हो गई है, जबकि दो सिपाही घायल हैं। ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र की है।‌

ये भी पढ़ें

हादसा या हत्या? डंपर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गाड़ी बैक करके सिर कुचल दिया, फिर अपने ही वाहन में लगाई आग

हाईवे पेट्रोलिंग वाहन में डंपर ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के औरैया के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दरोगा दिनेश भदौरिया, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार गस्त के दौरान हाईवे के किनारे खड़े होकर दूसरे ट्रक का निरीक्षण कर रहे थे। इसी बीच इटावा की तरफ से तेज रफ्तार डंपर आया और उसने पहले ट्रक में टक्कर मारी और फिर पुलिस की गाड़ी रौंद दी। अचानक हुए घटनाक्रम ने किसी को संभालने का मौका नहीं दिया। टक्कर से सब-इंस्पेक्टर दिनेश भदोरिया, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार और कांस्टेबल मनोज कुमार घायल हो गए। घटना के बाद चालक ने डंपर भगाने का प्रयास किया, लेकिन आगे जाकर पेड़ से टकरा गया और वहीं रुक गया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने मौके का निरीक्षण किया।

क्या कहते हैं पुलिसअधीक्षक?

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना 27 मई 2026 की रात को करीब 10 बजे हुई है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हाईवे पेट्रोल वाहन रोड साइड पर खड़ा हुआ था। जिसमें एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल मौजूद थे। बगल में ही एक और ट्रक खड़ा हुआ था। पीछे इटावा की तरफ से खाली डंपर ने ट्रक में दाहिने साइड में टक्कर मारी, उसके बाद हाईवे पेट्रोल वाहन में टक्कर मार दी।

दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल

जिसमें दरोगा सहित तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। ट्रक आगे जाकर पेड़ से टकराकर रुक गया। टक्कर में 58 वर्षीय दिनेश सिंह भदौरिया निवासी आगरा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार और कांस्टेबल मनोज कुमार को भी चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए रेफर किया गया है।

डंपर चालक मथुरा का रहने वाला

एसपीन बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक मुनीम पुत्र चांद खान निवासी मथुरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको भी चोटें आई हैं, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को दुर्घटना स्थल से हटा दिया गया है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


ये भी पढ़ें

उन्नाव आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्लीपर बस एक्सीडेंट: मरने वालों की संख्या सात, आर्थिक मदद की घोषणा
Also Read
View All