औरैया

निकाय चुनाव में मिली हार तो ऐसे फूट-फूटकर रोने लगीं भाजपा प्रत्याशी, देखें वीडियो

यूपी निकाय चुनाव में हार की घोषमा होते ही भाजपा की महिला प्रत्याशी मनोरमा फूट-फूटकर रोने लगीं।
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2017, 11:10 AM IST
atsu bjp candidate manorama

औरैया. चुनाव में हार-जीत तो लगी रहती है। कोई एक ही जीतता है, शेष हारते हैं। लेकिन कई बार मनमाफिक चुनाव परिणाम न आने पर प्रत्याशी भावुक हो उठते हैं। ऐसा ही नजारा औरैया जिले में देखने को मिला। यूपी निकाय चुनाव में हार की घोषणा होते ही भाजपा की महिला प्रत्याशी मनोरमा फूट-फूटकर रोने लगीं।

अटसू नगर पंचायत में कांटे की टक्कर हुई। यहां से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रूपा दोहरे ने बाजी मारी और भाजपा प्रत्याशी मनोरमा दूसरे नंबर पर रहीं। अटशू नगर पंचायत में सपा की रूपा दोहरे को 1032 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी मनोरमा को 918 वोट मिले। शुरुआती रुझान में वो बढ़ती की ओर थीं, लेकिन जैसे चुनाव परिणाम आया वो फूट-फूटकर रोने लगीं।

अजीतमल से निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी रानी पोरवाल ने जब भाजपा प्रत्याशी मनोरमा को सांत्वना देने की कोशिश की तो वो उनसे लिपट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। बड़ी मुश्किल से उन्हें शांत कराया जा सका।

हार जीत का लेखा-जोखा
अटशू नगर पंचायत
समाजवादी पार्टी के रूपा दोहरे जीतीं, दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी मनोरमा रहीं।

औरैया नगर पालिका से
निर्दलीय गायत्री देवी 15215 वोट मिले, वहीं 8510 वोट निर्दलीय रानी देवी दूसरे नंबर पर रहीं।

दिवियापुर नगर पंचायत
भाजपा प्रत्याशी अरविंद पोरवाल जीते, बसपा के आशीष तिवारी दूसरे नंपर पर रहे।
आशीष तिवारी 1860 बसपा

अछल्दा नगर पंचायत
समाजवादी पार्टी के राजेश पोरवाल जीते, निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेन्द्र पोरवाल दूसरे नंबर पर रहे।

फफूंद नगर पंचायत से
निर्दलीय प्रत्याशी सनहेलता शुक्ला जीतीं, समाजवादी पार्टी के इजहार अहमद दूसरे नंपर पर रहे।

विधूना नगर पंचायत
समाजवादी पार्टी के अमित कुमार बाथम जीते, भाजपा के आदर्श मिश्रा दूसरे नंबर पर रहे।

बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायत
भाजपा की रानी पोरवाल जीतीं, दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी शशी मिश्रा रहीं।

देखें वीडियो-

Updated on:
2 Dec 2017, 11:10 AM IST
Published on: