औरैया नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों की जीत हार का लेखा-जोखा, जानें- जिले का पूरा हाल
औरैया. जनपद की एक नगर पालिका और 6 नगर पंचायत की मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। एक मात्र औरैया नगर पालिका परिषद में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। यहां भाजपा चौथे नंबर पर रही। नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी ने लगभग 7 हजार वोटों से जीत हासिल की। शेष 6 नगर पंचायत में तीन पर समाजवादी पार्टी, दो पर भाजपा और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। औरैया नगर पालिका का चुनाव राजनीतिक पंडितों को मुंह मे करारा तमाचा सा है, जहां बसपा तीसरे, भाजपा चौथे और सपा लड़ाई से ही बाहर हो गई। सपाइयों के गढ़ में निर्दलीय और भाजपा ने जीत दर्ज की। बात सभासद प्रत्याशियों की करें तो इनमें बसपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों की धूम रही।
औरैया नगर पालिका में गायत्री देवी निर्दलीय, फफूंद नगर पंचायत में निर्दलीय सनहेलता शुक्ला, दिवियापुर नगर पंचायत से भाजपा के अरविंद पोरवाल, बाबरपुर अजीतमल से भाजपा की रानी पोरवाल, अछल्दा नगर पंचायत से सपा के राजू पोरवाल, विधूना नगर पंचायत से सपा के अमित बाथम, अटसू नगर पंचायत से सपा की रूपा दोहरे ने चुनाव जीता है।
मुलायम की सा ली हार गईं चुनाव
विधूना में मुलायम सिंह की सा ली कल्पना गुप्ता ने सपा से बगावत कर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गईं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक शिवपाल सिंह यादव भी उनका प्रचार करने आए थे। यहां से सपा प्रत्याशी अमित बाथम ने जीत दर्ज की है।
हार जीत का लेखा-जोखा
भाजपा- 2
सपा- 3
कांग्रेस- 0
बसपा- 0
निर्दलीय- 2
अटशू नगर पंचायत
समाजवादी पार्टी के रूपा दोहरे जीतीं, दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी मनोरमा रहीं।
औरैया नगर पालिका से
निर्दलीय गायत्री देवी 15215 वोट मिले, वहीं 8510 वोट निर्दलीय रानी देवी दूसरे नंबर पर रहीं।
दिवियापुर नगर पंचायत
भाजपा प्रत्याशी अरविंद पोरवाल जीते, बसपा के आशीष तिवारी दूसरे नंपर पर रहे।
आशीष तिवारी 1860 बसपा
अछल्दा नगर पंचायत
समाजवादी पार्टी के राजेश पोरवाल जीते, निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेन्द्र पोरवाल दूसरे नंबर पर रहे।
फफूंद नगर पंचायत से
निर्दलीय प्रत्याशी सनहेलता शुक्ला जीतीं, समाजवादी पार्टी के इजहार अहमद दूसरे नंपर पर रहे।
विधूना नगर पंचायत
समाजवादी पार्टी के अमित कुमार बाथम जीते, भाजपा के आदर्श मिश्रा दूसरे नंबर पर रहे।
बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायत
भाजपा की रानी पोरवाल जीतीं, दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी शशी मिश्रा रहीं।
वीडियो में देखें- प्रत्याशियों और समर्थकों ने ऐसे मनाया जीत का जश्न...