7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की जीत पर स्मृति ईरानी बोलीं- Thanks, सोशल मीडिया यूजर्स ने राहुल गांधी पर किए फनी कमेंट्स

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ट्वीट पर किए फनी कमेंट्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 2 Dec 2017, 9:15 AM IST

 bjp victory in amethi

अमेठी. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राहुल गांधी संग कांग्रेस की हर तरफ फजीहत हुए अभी 9 महीने भी नहीं गुज़रे थे कि यूपी निकाय चुनाव के नतीजे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए गले की हड्डी बन गए हैं। इनका असर गुजरात चुनाव पर भी पड़ेगा। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों की आई प्रतिक्रिया ये बता रही है।

अमेठी की दीदी ने पहले लिखा ये
अमेठी में फिर भगवा परचम लहराता देख यहां की दीदी का खिताब पा चुकीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ज़रा भी नहीं चूकीं। उन्होंने अमेठी में खिले कमल को देख ट्विटर पर अमेठी की जनता का धन्यवाद कर डाला। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- 'अमेठी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अमेठी क्षेत्र में #VikasKiJeet के लिए हार्दिक अभिनंदन और बधाई। अमेठी की जनता को @BJP4India को अपना आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद।'

...पहले राहुल जी तो विकसित हो जाएं
स्मृति ईरानी के ट्वीट पर अमेठी के लोगों के जो पोस्ट और जवाब आये वो कांग्रेस के लिये चौंकाने वाले रहे। मनोरथ कुमार लिखते हैं के 'अमेठी के सभी वार्डो में हराने वाला युवराज गुजरात के बारे में बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहा है'। प्रियांशु राज लिखते हैं के अब राहुल बाबा ये बताईए विकास पागल हो गया है या अमेठी की जनता। जय श्री राम जय भगवा राम।

जितेंद्र पाठक लिखते हैं "पप्पू की भैंस पानी में"।

नितिन अरोड़ा ने तो राहुल गांधी को नकारने के अंदाज़ मे लिख डाला "बधाई आपको भी 2019 में अमेठी से सांसद चुने जानें की तैयारी कर लीजिए"।

अशोक भारतीय‏ लिखते हैं- मैडम आपके बेटे के गुजरात के सभी मंदिरों में जाने से अल्लाह मियां नाराज हो रहे हैं, इसीलिये UP निकाय चुनावों में मिट्टी पलीत हो गई है हमारी।

ओम प्रकाश लिखते हैं- विकास होगा कैसे , पहले राहुल जी तो विकसित हो जाएं।