7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सभी सीटों का आ गया चुनाव परिणाम, यहां सबसे तेज दौड़ी साइकिल, जानें- कौन जीता और कौन हारा

जिले की चार नगर परिषद और तीन नगर पंचायतों में से चार सीटों पर सपा, दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 1 Dec 2017, 3:09 PM IST

civic polls  2017

गोडा. निकाय चुनाव का परिणाम आ गया है। जिले की चार नगर परिषद और तीन नगर पंचायतों में से चार सीटों पर सपा, दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। गोण्डा से उजमा राशिद, कटरा से सपा प्रत्याशी शाहजहां, खरगूपुर से सपा प्रत्याशी लाल मोहम्मद ,कर्नलगंज में सपा प्रत्याशी राजिया खातून, मनकापुर में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता, नवाबगज में सतेंद्र सिंह निर्दलीय प्रत्याशी, परसपुर में भाजपा प्रत्याशी विमला सिंह हुई विजयी।

पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा अव्वल
प्रदेश के सोलह नगर निगमों में पोस्टल बैलट की गिनती में सभी 16 नगर निगम में भाजपा ही आगे रही। इलाहाबाद में अभिलाषा गुप्ता, कानपुर में प्रमिला पाण्डेय, लखनऊ में संयुक्ता भाटिया , अलीगढ़ में राजीव अग्रवाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, वाराणसी में मृदुला जायसवाल और गोरखपुर में सीताराम जायसवाल को पोस्टर बैलट के मतों में 70 फीसदी से ज्यादा मत हासिल हुए। पोस्टल बैलट की लड़ाई में भाजपा की जीत को सरकारी कर्मचारियों के बीच भाजपा की स्वीकार्यता के रूप में देखा गया है।

79113 नेताओं का भाग्य तय करेगा यूपी की सियासत
निकाय चुनावों में 16 नगर निगम समेत 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों के प्रमुखों के साथ-साथ पार्षदों/सभासदों के पदों के नतीजे यूपी की सियासत की दिशा तय करेंगे। निकाय चुनावों ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में चारो खाने चित हुई बसपा और पार्टी सुप्रीमो मायावती को नई ऊर्जा से लबरेज किया है। तीन चरणों में हुए निकाय चुनावों में कुल 79,113 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर जारी है। गौरतलब है कि तीन चरणों की वोटिंग में कुल मिलाकर 52.50 फीसदी मतदान हुआ था।

11200 टेबल पर 56 हजार कर्मचारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी नतीजों को जल्द सामने लाने के लिए पुख्ता इंतजार किए हैं। प्रदेश के 334 मतगणना स्थानों पर 11,200 टेबल पर 56 हजार कर्मचारी मुस्तैद किए गए हैं। मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 6 हजार मतगणना टेबल, जबकि पार्षद और सभासदों के पदों के लिए 5,200 टेबल पर गिनती जारी है। चुनाव के नतीजे मतगणनास्थल से ही आयोग की वेबसाइट (http://sec.up.nic.in) पर अपलोड करने की व्यवस्था है। इसके बाद आयोग की वेबसाइड से प्रमाणपत्र की कॉपी निकालकर आरओ की हस्ताक्षर के बाद वापस वेबसाइट पर स्कैन करके अपलोड करने का इंतजाम पहली मर्तबा हुआ है। मतगणना पर नजर रखने के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही वेबकास्टिंग कराई जा रही है।

वेबसाइट व मोबाइल एप से मिलेंगे सभी नतीजे
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (http://sec.up.nic.in) पर रिजल्ट लाइव देखने की सुविधा भी मिली। इसके अलावा स्टेट इलेक्शन कमीशन यूपी नाम से मोबाइल एप के जरिये भी परिणाम उपल्बध रहे। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पार्टी आधारित रिजल्ट के साथ-साथ डैशबोर्ड पर 75 जिलों के पदों का विवरण भी मुहैया मिला। गौरतलब है कि पहले चरण में 52.59 फीसदी, दूसरे चरण में 49.30प्रतिशत और तीसरे चरण में 58.72 मतदान हुआ था।