औरैया

खाना खाकर सोने गये सिपाही की मौत, पुलिस लाइन में नम आंखों से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Guard of honour given to deceased Constable: औरैया में मृत सिपाही को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। क्षेत्रीय विधायक में भी श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।

2 min read
Apr 03, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Constable dies in Bareilly, last rites performed in Auraiya: बरेली में खाना खाकर सोने गए सिपाही को पत्नी जब जगाने गई तो वह नहीं उठे।‌ कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पत्नी परेशान हो गई, उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से पत्नी परेशान हो गई। पत्नी परेशान वह रोने लगी। रोने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने मृतक पत्नी को ढांढस बंधाया। मृतक औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए औरैया लाया गया। मृतक सिपाही को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

ये भी पढ़ें

ट्रेन को आपस में टकराने से रोकेगा ‘कवच’, कानपुर और मानिकपुर ट्रैक से होगी शुरुआत

बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे वीरपाल

उत्तर प्रदेश के रूपपुर थाना अछल्दा औरैया निवासी वीरपाल सिंह (40) पुत्र रामकुमार बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे। घर में नाश्ता करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता को इस संबंध में जानकारी दी और अपने कमरे में आराम करने के लिए चले गए।

पत्नी संगीता को बेसुध मिले

थोड़ी देर बाद जब संगीता पति को देखने के लिए गई, वह बेसुध पड़े थे। उठाने का प्रयास किया लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। संगीता ने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी, मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने वीरपाल को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2006 बैच के सिपाही के वीरपाल

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि वीरपाल सिंह 2006 बैच के सिपाही थे, बीते 3 साल से बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे। जिनके दो बेटे हैं।‌ बड़ा वाला 16 साल का शिव और छोटा 10 साल का छोटू है। वीरपाल सिंह की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। बरेली में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

क्षेत्रीय विधायक ने दी श्रद्धांजलि

बरेली से शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा मोहल्ले की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृत सिपाही को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधायक प्रदीप यादव ने पुष्प चक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि दी। अछल्दा थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। इस मौके पर वीरपाल सिंह के अंतिम दर्शन के लिए भारी दिए उमड़ी।‌

Also Read
View All

अगली खबर