
फोटो सोर्स- पत्रिका
Minor girl stops her own marriage: औरैया में अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिसमें एक नाबालिग किशोरी की शादी हो रही थी, जो बिना उसकी मर्जी की हो रही थी। इस संबंध में उसने घर में विरोध भी किया, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। अंततः किशोरी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से इस संबंध में शिकायत की, जिसमें उसने बताया कि अभी उसकी उम्र 18 साल की नहीं हुई है और घर वाले उसकी शादी कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही बाल कल्याण अधिकारी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने किशोरी के परिजनों से बातचीत की और शादी को रुकवा दिया। अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला फफूंद थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटहा गांव की रहने वाली किशोरी की शादी हो रही थी। आज 5 मई को बारात आ रही थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई थीं, जबकि नाबालिग किशोरी शादी करना नहीं चाहती थी। इस संबंध में उसने घर में बातचीत भी की, लेकिन किसी ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। उसके बालिग होने में 2 महीने की कमी थी।
अपनी होने वाली शादी से परेशान नाबालिग किशोरी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को इस संबंध में जानकारी दी और शादी रुकवाने की मांग की। अपनी शिकायत में नाबालिग किशोरी ने बताया कि 5 मई को उसकी शादी हो रही है जबकि उसकी उम्र 17 साल 10 महीने की है। अभी वह इस शादी के लिए तैयार नहीं है। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने इस संबंध में फफूंद थाना पुलिस को जानकारी दी और बाल कल्याण अधिकारी औरैया को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी से मिली जानकारी के बाद बाल कल्याण अधिकारी और फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और उन्होंने नाबालिग किशोरी से बातचीत की। फफूंद थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें नाबालिग की शादी से संबंधित कानून को बताया। इसके बाद घर वाले राजी हुए। बाल संरक्षण अधिकारी रीना चौहान के अनुसार परिजनों ने बाल विवाह के संबंध में नाबालिग किशोरी के परिजनों से बातचीत की।
Updated on:
05 May 2026 08:59 pm
Published on:
05 May 2026 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
