Auraiya crime news: औरैया में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें बाइक सवार युवक 5 साल के मासूम को अपने साथ ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Auraiya kukarm news: औरैया में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक 5 साल के बच्चे को रुपए का लालच देकर अपने साथ ले गया और जंगल में कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित परिजन ने तहरीर देकर मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। घटना कुदरकोट थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल के बच्चे के साथ कुकर्म की घटना की गई है। घटना के समय दो मासूम भाई खेत की तरफ जा रहे थे। जहां उनकी दादी खेतों में पानी लगा रही थी। इस संबंध में मासूम के दादा ने थाने में तहरीर देकर जानकारी दी है। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया है कि कुदरकोट की तरफ से अपाचे मोटरसाइकिल से आया युवक रुपए का लालच देकर दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया। जिन्हें बबूल के जंगल में ले जाकर 5 साल के किशोर के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी घरवालों को तब हुई जब खून से लथपथ दर्द से परेशान मासूम वापस अपने घर आया। बच्चों को देखकर घर वाले परेशान हो गए और आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया है। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।