औरैया

रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक खराब होने से हावड़ा दिल्ली रेल मार्ग प्रभावित, वंदे भारत सहित कई ट्रेनें रुकी

Railway crossing truck broken: औरैया स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मौरंग से लदा ट्रक अचानक खराब हो गया। जिससे गेटमैन के हाथ-पैर फूल गए। गेटमैन गेट भी नहीं बंद कर पाया और गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गईं।

less than 1 minute read
Mar 11, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Truck breaks down at railway crossing: औरैया स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मौरंग से भरा ट्रक अचानक खराब हो गया, जिससे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर आवा आवागमन ठप हो गया। बनारस से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत सहित कई गाड़ियां जहां खड़ी हो गईं। रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद कर्मचारियों ने स्टेशन अधीक्षक को संबंध में जानकारी दी। दूसरे ट्रक से टोचन करके खराब ट्रक को रेलवे क्रॉसिंग से हटाया गया। उसके बाद यातायात शुरू हुआ। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रैक को खाली कर लिया गया है और आवागमन सुचारू रूप से जारी है। मामला कंचौसी डीएफसी ट्रैक का है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: 21, 26 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय बंद

कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक खराब

उत्तर प्रदेश के औरैया के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित कंचौसी क्रॉसिंग पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित क्रॉसिंग पर मौरंग से भरा ट्रक खराब हो गया, जिसके कारण गेटकीपर क्रॉसिंग को बंद नहीं कर पाया। उस समय मालगाड़ी के आने की सूचना मिली। लेकिन गेटमैन क्रॉसिंग को बंद नहीं कर पाया।

दूसरे ट्रक से टोचन करके हटाया गया

जिसके कारण मालगाड़ी होम सिग्नल पर खड़ी हो गई। गेटमैन ने इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार को जानकारी दी। मौके पर रेलवे कर्मचारियों को भी भेजा गया और दूसरे ट्रक से टोचन करके ट्रैक से हटवाया गया। इस दौरान करीब आधा घंटा आवागमन बाधित रहा। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रक के रेलवे क्रॉसिंग पर खराब हो जाने के कारण गाड़ियों को रोक दिया गया था, लेकिन खराब ट्रक को हटाने के बाद यातायात फिर से चालू हो गया है।

Updated on:
11 Mar 2026 04:24 pm
Published on:
11 Mar 2026 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर