औरैया

नवरात्र के पहले पुलिस का बड़ा अभियान: धार्मिक और सार्वजनिक स्थल से उतारे गए लाउडस्पीकर

Campaign against loudspeakers: चैत्र नवरात्र पर पुलिस ने लाउडस्पीकर के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस मौके पर कई लाउडस्पीकर उतारे गए। एसपी ने भी अभियान में हिस्सा लिया।
2 min read
Mar 19, 2026
लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान, फोटो सोर्स- औरैया पुलिस

Campaign against loudspeakers installed at religious and public places in Auraiya: औरैया में पुलिस ने धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। मानक के विपरीत चल रहे लाउडस्पीकर को उतारा गया। इसके साथ ही धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों को कानून का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं भी मौके निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से बातचीत की और उन्हें शासन के निर्देशों के संबंध में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि मानक के अनुरूप रखा जाए। सुबह 5 बजे चलाए गए अभियान से हड़कंप मच गया।

शासन के निर्देश पर चलाया गया अभियान

उत्तर प्रदेश के औरैया के सभी थाना क्षेत्रों के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकर के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस संबंध में शासन से निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सुबह 5 बजे अभियान चलाया। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि कम करने और मानक के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। ‌

सुबह 5 चलाया गया अभियान

सुबह 5 बजे चलाए गए अभियान से धार्मिक स्थलों पर हड़कंप बज गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया। दलेल नगर, कुदरकोट, मलहौसी स्थित मस्जिदों के लाउडस्पीकरों का निरीक्षण किया। इस मौके पर कई लाउडस्पीकरों को उतारा गया। इसके साथ ही भविष्य के लिए निर्देश दिए गए।

इन क्षेत्रों में भी चलाया गया अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सुबह 5 बजे अभियान चलाकर धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर का निरीक्षण किया जाए। मानक की बीपी चल रहे लाउडस्पीकर को उतारा जाए।

यहां पर भी किया गया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के अछल्दा फफूंद बिधूना सहायल, सहार, अजीतमल अयाना, बेला, सदर कोतवाली सहित अन्य थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चैत्र नवरात्र और ईद के त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने यह अभियान चलाया है।

Updated on:
19 Mar 2026 02:47 pm
Published on:
19 Mar 2026 02:47 pm