औरैया

सात साल के लड़के से कुकर्म का प्रयास, हुआ असफल तो कर दी और बड़ी गंदी हरकत

कंचौसी चौकी इंचार्ज रामजी दुबे ने बताया- शिकायती पत्र मिला है, जांच की जा रही है...
2 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 5:54 PM IST
sexually harrashment in auriaya
सात साल के लड़के से कुकर्म का प्रयास, हुआ असफल तो कर दी और बड़ी गंदी हरकत

औरैया. कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव सरदारपुरवा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कस्बा कंचौसी थाना मंगलपुर निवासी एक युवक पर अपने नाबालिग 7 वर्षीय पुत्र के साथ कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित मासूम के पिता ने बताया है कि उसका पुत्र गुलशन कंचौसी पुल बाजार थाना मंगलपुर निवासी अपने मौसा के घर रहता है। बीते शनिवार 19 मई को अपने मौसा के लड़के कौशल के साथ बकरियां चराने खेतों पर गया था, वहीं पर कस्बा निवासी रामजी पुत्र विनय तिवारी वहां आया और उसके नाबालिग 7 वर्षीय पुत्र को बहला फुसलाकर एकांत में ले गया।

आरोपी ने नाबालिग से अप्राकृतिक मैथुन का भी प्रयास किया। असफल हुआ तो उसने बच्चे को डराकर मासूम के साथ और गंदी हरकत कर दी। बच्चे के रोने चिल्लाने पर आरोपी युवक उसको छोड़कर भाग गया। बच्चा जब रोते बिलखते घर पहुंचा तो उसने अपनी मौसी को सारी बात बताई। मौसी के द्वारा बच्चे के पिता व परिजनों को इसकी सूचना दी गयी।

परिजनों ने नहीं सुनी बात तो थाने पहुंचा पीड़ित परिवार
परिजनों ने उक्त युवक की शिकायत उसके परिजनों से की, लेकिन जब रामजी के परिजनों ने बात को गंभीरता से नहीं लिया, तब मासूम बच्चे के परिजन चौकी कंचौसी व थाना मंगलपुर गये और उन्होंने बच्चे के साथ हुई घटना की लिखित शिकायत थाना व चौकी पुलिस से की।

पुलिस का बयान
इस घटना के संबंध में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष मंगलपुर भूपेन्द्र सिंह राठी ने बताया कि अभी इस घटना की जानकारी नहीं है। चौकी इंचार्ज कंचौसी से बात की जायेगी। अगर प्रार्थनापत्र दिया गया है तो उसपर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। चौकी इंचार्ज कंचौसी रामजी दुबे ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है। मुल्जिम की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है। जल्द ही मुल्जिम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Published on: