7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

औरैया के इटावा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में खेल! दुल्हनों को दी गईं गिलेट की बिछिया-पायल

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक और घोटाला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 2 Mar 2018, 7:00 AM IST

mukhya mantri samuhik vivah yojna

लखनऊ. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत में औरैया में लोहे की पायल व लोहे की बिछिया बांटे जाने के मामले में खुलासे के बाद, अब ऐसा ही मामला इटावा में सामने आया है। यहां नवविवाहिताओं को गिफ्ट में चांदी के बजाय गिलेट की पायल-बिछिया दी गईं। छह फरवरी 2018 को इटावा जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत कन्याओं को गिफ्ट में गिलेट की बिछिया और पायल दी गईं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक और घोटाला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री जी! बेटियों के सुहाग के साथ ये कैसा खेल, देना था चांदी लेकिन बांट दिया लोहा

औरैया और इटावा दोनों जगह आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जेवरों की आपूर्ति का टेंडर इटावा की ही एक फर्म के पास था। इसी फर्म ने औरैया में कन्याओं को लोहे की पायल व बिछियों की आपूर्ति की थी। औरैया डीएम श्रीकांत मिश्रा के आदेश पर समाज कल्याण अधिकारी ने इटावा की फर्म सेवाकली मैसर्स जनसेवा खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें : जानें क्या है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और सरकार कैसे मदद करती है

इटावा में बीती छह फरवरी को प्रदर्शनी पांडाल में प्रशासन ने 51 जोड़ों का विवाह कराया था। इस कार्यक्रम में दुल्हनों को उपहार स्वरूप पायल और बिछिया गिफ्ट में दी गईं, जो गिलेट की निकलीं। इस संबंध में कुछ दुल्हनों की पीड़ा सामने आई है। उन्होंने जिला प्रशासन से शिकायत में कहा है कि ये उन्हें गिफ्ट में मिलीं पायल व चांदी की बिछिया गिलेट की हैं। जिला प्रशासन की जांच में भी इस मामले की पुष्टि हुई है। दुल्हनों के परिजनों का कहना है कि वो होली के बाद डीएम से मामले की शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़ें : डीएम ने बैंक अधिकारियों के कसे पेंच, पूछा- 2022 तक कैसे दोगुनी होगी किसानों की आय? दिये खास निर्देश