8 दिन में ही उतर गया बिछिया और पायल का रंग
18 फरवरी को औरैया शहर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 48 जोड़ों की शादी हुई थी। इस दौरान जिला प्रशासन ने बैंड बाजा बजवाकर शासन की तरफ से दी जाने वाली मदद के तौर पर गिफ्ट में पायल, बिछिया व अन्य सामान दिया था। लेकिन सप्ताह भर बाद ही पायल व बिछिया का रंग फीका पड़ गए। दुल्हनों ने उसे सुनार को दिखाया। सुनार ने बताया कि बिछिया और पायल लोहे की हैं। नवविवाहिता सत्यवती, यास्मीन बानो, रचना कुमारी, सरबिन, पिंकी, नीरज, कुसुमलता आदि ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को पायल व बिछिया नकली होने की जानकारी दी।