7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी यूपी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : दुल्हन को स्मार्ट फोन और 35 हजार रुपए देगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शुरू होने जा रही है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 16 Dec 2017, 5:01 PM IST

samuhik vivah yojna

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाली युवतियों को एक स्मार्ट मोबाइल फोन और 35 हजार रुपए की सहायता राशि देगी। स्मार्ट फोन की कीमत तीन हजार रुपए होगी। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से होने जा रही है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी मिलेगा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि इसके लिए एक समिति बनाई गई है, जो पात्र लड़कियों की पहचान करेगी। ये विवाह समूह में होंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 10 जोड़े होने अनिवार्य होंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रतिष्ठित लोगों के अलावा स्थानीय सांसद और विधायकों को बुलाया जाएगा।

लाभार्थियों की ऐसी मदद करेगी योगी सरकार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की पात्र कन्या को सरकार द्वारा एक मोबाइल फोन और 35 हजार रुपए दिए जाएंगे। इनमें से 20 हजार रुपए सीधे लाभार्थी कन्या के खाते में जाएंगे। 10 हजार रुपए से लड़की के लिए कपड़े, चांदी की पायल, बिछिया और सात बर्तन दिए जाएंगे। इसके अलावा पांच हजार रुपए बाराती और जनातियों के भोजन पर खर्च होंगे।

एक साथ 10 जोड़ों को लेने होंगे फेरे
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिकाओं में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए एक साथ कम से कम 10 जोड़ों को परिणय सूत्र में बंधना होगा।

16 से 30 दिसंबर तक शबरी संकल्प के तहत पोषण पखवाड़ा चलाएगी सरकार
प्रदेश सरकार शबरी संकल्प अभियान के तहत पोषण पखवाड़ा शुरू करने जा रही है। 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलने वाले पोषण पखवाड़े में जच्चा-बच्चा की सेहत और सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस बाबत मुख्यमंत्री ऑफिस ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में बताया गया है कि शबरी संकल्प अभियान के तहत चलने वाले इस पोषण पखवाड़े में सरकार क्या-क्या प्रोग्राम करेगी