राहुल के लिए कर रहे यज्ञ
जगदीश शुक्ला बताते हैं कि उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। वे कहते हैं कि कांग्रेस की सलामती और गांधी परिवार की उन्नति के लिए 1967 से हवन और गणेश आरती करता आ रहा है। वे बताते हैं कि 1967 से पहली बार इंदिरा गांधी यहां से सांसद बनी थीं। इसके बाद से जब भी यहां से कांग्रेस नेता अपना नामांकन भरता है हमारा परिवार हवन और पूजन करता है। राहुल की ताजपोशी पर भी इसीलिए हवन पूजन किया जा रहा है। वे इस बात को निरर्थक बताते हैं कि राहुल गांधी हिंदू नहीं हैं। वे कहते हैं कि गांधी परिवार हमेशा पूजा में हिस्सा लेता रहा है। बालेश्वरजी मंदिर में राहुल परिवार के पूजा करने की तस्वीर भी उन्होंने हवन स्थल पर लगा रखी है। जिसमें गांधी परिवार पूजा करता दिख रहा है।