औरैया

कोई नई पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं शिवपाल यादव, सामने आया उनका बड़ा बयान, देखें वीडियो

शिवपाल सिंह यादव का औरैया में सपा के कई मठाधीशों से यूं मुलाकात करना जिले में चर्चा का विषय बना रहा...

2 min read
Jan 18, 2018
Shivpal Singh Yadav

औरैया : शिवपाल सिंह यादव कभी नया दल बनाने की बात करते हैं। कभी उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा होती है तो कभी बसपा या अन्य दलों में। इटावा में मंगलवार को शिवपाल यादव आर-पार के मूड में दिखे। उनके तेवर बता रहे थे कि वे और ज्यादा दिन इंतजार करने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि अगर मुलायम सिंह यादव साथ आये तो समाजवादी लोकदल नाम से नई पार्टी बनाएंगे, नहीं तो वो कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। अगले ही दिन बुधवार को औरैया में शिवपाल यादव का एक और बयान सामने आया, जो इटावा में उनके दिये बयान से जुदा था।

औरैया में बुधवार को शिवपाल यादव अपने पुराने साथियों से मिले। इस दौरान उन्होंने नई पार्टी बनाये जाने की खबरों से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह मुलायम सिंह यादव के भरोसे हैं। नेता जी जो भी आदेश देंगे, वो उसी का पालन करेंगे। शिवपाल यादव औरैया में सहकारिता चुनाव प्रचार के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हालांकि, इस दौरान पार्टी में अपनी उपेक्षा का दर्द उनके चेहरे पर जरूर दिखा। शिवपाल यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव का और मेरा अपमान न हुआ होता तो अखिलेश यादव ही दोबारा यूपी को मुख्यमंत्री होते और 2019 के लोकसभा चुनाव में वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार भी हो सकते थे।

मठाधीशों से मिलना जिले में चर्चा का विषय बना रहा
शिवपाल सिंह यादव का औरैया में सपा के कई मठाधीशों से मुलाकात करना जिले में चर्चा का विषय बना रहा। लेकिन शिवपाल यादव ने इशारों ही इशारों में संदेश दे दिया कि वह सिर्फ शहर में पुराने लोगों से मिलने में आये हैं।

सपा सरकार में खुश थे आलू किसान : शिवपाल यादव
औरैया के कद्दावर सपा एमएलसी कमलेश पाठक के आवास पहुंचकर शिवपाल यादव ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आलू किसानों की समस्याओं पर लापरवाही बरत रही है। आलू किसानों को सही भाव नहीं मिल रहा है। सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि यूपी में जब सपा की सरकार थी, किसानों का आलू विदेशों भेजा गया था और उन्हें अच्छी कीमत मिली थी।

भाजपा सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
शिवपाल यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में जो काम काम 100 रुपये में होता था। अब उसी काम के लिए दो से तीन हजार रुपये घूस देनी होती है। आखिर कहां से भ्रष्टाचार खत्म हो रहा?

आज औरैया जाएंगे अखिलेश यादव
अखिलेश यादव आज औरैया जिले के दिबियापुर में पूर्व सपा नेता स्वर्गीय मान सिंह यादव के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे। इसके बाद अपराह्न 2 बजे कठोरे पुरवा गांव स्थित पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंच कर प्रेसवार्ता से वार्ता करेंगे। यह जानकारी सपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत अवस्थी ने दी है।

देखें वीडियो...

Updated on:
18 Jan 2018 12:52 pm
Published on:
18 Jan 2018 12:32 pm