औरैया

औरैया में युवक फांसी के फंदे से लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम

The young man attempted suicide: औरैया में एक युवक कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

2 min read
Mar 27, 2026

Auraiya, a young man, tried to commit suicide by hanging himself: औरैया में एक युवक फांसी के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को उस समय हुई जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक को आनन-फानन फांसी के फंदे से उतारा गया। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के कारण के विषय में परिजन कुछ भी नहीं बता पाए। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद पता चलेगा कि आत्महत्या प्रयास का कारण क्या है? मामला समरथपुर का है।

ये भी पढ़ें

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा तीन राज्यों के चुनाव खत्म होने 1 घंटे बाद 50 प्रति लीटर बढ़ेगा दाम

कमरे में देखा तो खौफनाक दृश्य सामने आया

उत्तर प्रदेश के औरैया के समरथपुर गांव का है। गांव निवासी सर्वेश सविता पुत्र राम सविता सुबह कमरे से बाहर नहीं निकला। इस पर घर वालों ने सर्वेस को आवाज देकर बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जवाब न मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंचे तो वहां उन्हें खौफनाक दृश्य देखने को मिला। सर्वेश कमरे के अंदर पंखे के फंदे से लटका हुआ था।

50 शैय्या जिला अस्पताल औरैया ले जाया गया

यह देख घर में कोहराम मच गया। काफी प्रयासों के बाद दरवाजा तोड़ा गया और सर्वेस को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। उसे आनन-फानन 50-शैय्या जिला अस्पताल औरैया ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत में सुधार होता न देख उसे चिचोली रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

सर्वेस के फांसी लगाए जाने के संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि सुरेश ने यह कदम क्यों उठाया उन्हें जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना के कारण के विषय में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं कि आत्महत्या का प्रयास क्यों किया गया है? जांच के बाद ही कारण का पता चल पाएगा। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। लोगों को सर्वेश की चिंता सता रही है।

Also Read
View All

अगली खबर