ऑटोमोबाइल

TFT स्क्रीन और ब्लूटूथ के साथ लॉन्च हुई 2025 KTM RC 200, जानें कीमत और खासियत?

2025 KTM RC 200: KTM RC 200 को 2025 में नया TFT कलर डिस्प्ले, अपग्रेडेड स्विचगियर और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। जानें इसकी नई कीमत और फीचर्स।

2 min read
May 27, 2025
2025 KTM RC 200 TFT display (Image Source: KTM India))

2025 KTM RC 200 Update: KTM की पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक RC 200 को 2025 में और अधिक हाईटेक और प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी ने कुछ जरूरी अपडेट्स दिए हैं। पहले इसे नया पेंट स्कीम और OBD-2B कंप्लायंट इंजन मिला था और अब इसमें एक नया TFT कलर डिस्प्ले, अपग्रेडेड स्विचगियर और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स जोड़े गए हैं। ये बदलाव न सिर्फ इसकी राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं बल्कि इसे अपने सेगमेंट के अन्य कॉम्पटिटर्स के मुकाबले और भी मजबूत बनाते हैं।

2025 KTM RC 200 TFT display: अब मिलेगा 5-इंच TFT कलर डिस्प्ले

KTM RC 200 अब पारंपरिक LCD क्लस्टर को हटाकर 5 इंच का TFT कलर डिस्प्ले लेकर आई है। यह वही यूनिट है जो KTM 200 Duke जैसे अन्य मॉडल्स में भी दिया गया है। इस डिस्प्ले में बॉन्डेड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जो न सिर्फ स्क्रैच-रेसिस्टेंट है बल्कि अधिक टिकाऊ भी है। यह खराब मौसम और कठिन राइडिंग कंडीशंस में भी लंबे समय तक बेहतर काम करता है।

ब्लूटूथ और स्मार्ट कनेक्टिविटी का मिलेगा फायदा

नई TFT स्क्रीन अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करती है। राइडर अब KTM ऐप के जरिए म्यूजिक, कॉल अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकता है। इन सबको कंट्रोल करने के लिए नया 4-वे स्विचगियर दिया गया है जिससे TFT स्क्रीन के सभी फंक्शन आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं।

2025 KTM RC 200 Rivals: किस्से होगा मुकाबला?

इस अपडेट के बाद KTM RC 200 अब अपने कॉम्पटिटर्स के सामने और भी मजबूत चुनौती पेश करती है। Yamaha R15M पहले से ही TFT डिस्प्ले और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आती है। वहीं Bajaj Pulsar RS200, Hero Karizma XMR और Suzuki Gixxer SF 250 भी अब इस फीचर लाइनअप में मौजूद हैं। KTM का यह कदम ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में अहम भूमिका निभा सकता है।

2025 KTM RC 200 Engine: इंजन में कोई बदलाव नहीं

नई RC 200 का इंजन और सस्पेंशन सेटअप पहले जैसा ही है। इसमें 199.5cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो 24 hp की पावर और 19 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। बाइक में फ्रंट में 43 mm WP Apex USD फोर्क्स और पीछे 10-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है।

ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320mm डिस्क (रेडियली माउंटेड कैलिपर के साथ) और रियर में 230mm डिस्क (फ्लोटिंग कैलिपर के साथ) मिलते हैं। बाइक का सीट हाइट 835mm है और कर्ब वजन 160 किलोग्राम है।

2025 KTM RC 200 Price: कितनी है कीमत?

KTM RC 200 की कीमत अब 2.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। हाल ही में KTM ने अपने कई मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है जिनमें RC 200, 250 Duke, RC 390 और 390 Duke शामिल हैं। इसके बावजूद, जो फीचर्स अब RC 200 में जोड़े गए हैं, उन्हें देखते हुए इसकी कीमत को जस्टिफाई किया जा सकता है।

Published on:
27 May 2025 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर