2025 Yezdi Roadster vs Triumph Speed T4 vs Royal Enfield Hunter 350 में से कौन सी बाइक है सबसे बेहतर? यहां देखें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का फुल कंपेरिजन।
2025 Yezdi Roadster vs Triumph Speed T4 vs Royal Enfield Hunter 350: टू-व्हीलर मेकर कंपनी Yezdi ने अपनी अपडेटेड बाइक 2025 Yezdi Roadster को भारतीय बाजार में नए अवतार के साथ बिक्री के लिए उतारा है। इस अपडेटेड मॉडल में हल्के-फुल्के डिजाइन चेंजेस, इंजन परफॉर्मेंस में सुधार और लगभग 4,000 रुपये की कीमत बढ़ोतरी शामिल है। इसका मोटरसाइकिल का सीधा मुकाबला Triumph Speed T4 और Royal Enfield Hunter 350 से है। तीनों ही बाइक बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ आती हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सबसे बेहतर कौन सी बाइक है।
परफॉर्मेंस के मामले में Triumph Speed T4 सबसे आगे है बाइक के 36Nm टॉर्क के कारण लो और मिड रेव्स में शानदार पिकअप मिलता है। Yezdi पावर के मामले में करीब है लेकिन टॉर्क में थोड़ा पीछे रह जाती है। Hunter 350 का फोकस स्मूद और आरामदायक राइडिंग पर है।
ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में Yezdi 184mm के साथ सबसे ऊपर है जबकि Hunter 350, 160mm पर है।
Yezdi Roadster और Hunter 350 में फ्रंट पर टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर पर ट्विन शॉक्स दिए गए हैं जबकि Triumph Speed T4 में रियर पर मोनोशॉक सस्पेंशन है। ब्रेकिंग के मामले में Yezdi में 320mm का फ्रंट डिस्क और 240mm का रियर डिस्क है। Hunter 350 में 300mm का फ्रंट डिस्क और 270mm का रियर डिस्क है जबकि Speed T4 में 300mm का फ्रंट डिस्क और 230mm का रियर डिस्क दिया गया है। टायर और व्हील सेटअप की बात करें तो Yezdi का 18-इंच फ्रंट व्हील और 150mm चौड़ा रियर टायर इसे रोड पर बड़ा और दमदार लुक देता है। दूसरी तरफ Speed T4 और Hunter 350 के 17-इंच व्हील इसे तेज और फुर्तीली हैंडलिंग में मदद करते हैं।
अगर आपका बजट सीमित है और आपको हल्की, आसानी से चलने वाली बाइक चाहिए तो Hunter 350 सही विकल्प है। अगर आप ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एक प्रीमियम अहसास चाहते हैं तो Triumph Speed T4 आपके लिए बेहतर होगी। वहीं अगर आप स्टाइलिश लुक, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और संतुलित परफॉर्मेंस वाली बाइक चाहते हैं तो Yezdi Roadster एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
| स्पेसिफिकेशन | Yezdi Roadster | Triumph Speed T4 | Royal Enfield Hunter 350 |
|---|---|---|---|
| इंजन | 334cc, लिक्विड-कूल्ड | 398cc, लिक्विड-कूल्ड | 349cc, एयर-कूल्ड |
| पावर | 29.6hp @ 7300rpm | 31hp @ 7000rpm | 20.2hp @ 6100rpm |
| टॉर्क | 29.9Nm @ 5750rpm | 36Nm @ 5000rpm | 27Nm @ 4000rpm |
| गियरबॉक्स | 6-स्पीड | 6-स्पीड | 5-स्पीड |
| वज़न | 184kg | 180kg | 181kg |
| सीट हाइट | 795mm | 806mm | 790mm |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 184mm | 170mm | 160mm |
| फ्यूल टैंक क्षमता | 12.5L | 13L | 13L |
| फ्रंट ब्रेक | 320mm डिस्क | 300mm डिस्क | 300mm डिस्क |
| रियर ब्रेक | 240mm डिस्क | 230mm डिस्क | 270mm डिस्क |
| प्राइस (एक्स-शोरूम) | 2.10 रुपये - 2.26 लाख रुपये | 1.99 लाख रुपये | 1.50 रुपये - 1.82 लाख रुपये |