Haval ने ऑटो एक्सपो के दौरान SUV के कॅानसेप्ट और प्रोडक्शन मॅाडल्स दोनो को ही पेश कर दिया है। इस दौरान कंपनी ने अपनी 13 कारों को शोकेस किया है।
नई दिल्ली:auto expo 2020 में चीन की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Great Wall Motors ने अपने F5 और F7 मॅाडल को पेश करके भारत में एंट्री कर ली है। आपको बता दें कि Haval ने ऑटो एक्सपो के दौरान SUV के कॅानसेप्ट और प्रोडक्शन मॅाडल्स दोनो को ही पेश कर दिया है। इस दौरान कंपनी ने अपनी 13 कारों को शोकेस किया है।
भारत में साल 2019 में कई दिग्गज विदेशी कार कंपनियों ने एंट्री मारी है ऐसे में अब GMW भी इन कंपनियों में शामिल हो चुकी है। आपको बता दें कि कंपनी ने F Series की SUV को भी पेश किया है जिसमें Haval F5 और F7 मॅाडल शामिल है।
आपको बता दें कि यह इस कंपनी के ग्लोबल डिजाइन्स हैं, साथ ही कंपनी के कई कॅानसेप्ट कारों को भी पेश किया है। Haval Concept H और Vision 2025 pure electric SUV concept इनमें से एक है। Haval F5 कॅानसेप्ट F Series का पहला मॅाडल है, ऑटो एक्सपो में इन कारों को काफी पसंद भी किया गया है। इस कार को लेकर लोगों में ज़बरदस्त क्रेज़ दिखाई दे रहा है।
इंजन और पावर
F5 कार की बात करें तो इस कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल टर्बो-डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 7 स्पीड ऑटोमैटिक डुअल क्लच और 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स से लैस है। वहीं Haval F7 में 1.5 लीटर का T-GDI टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर का T-GDI इंजन मिलता है, इस कार के दोनों इंजन में 7-स्पीड का डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
Haval F5 SUV में काफी स्टाइलिश अलॅाय व्हील्स,साथ ही रूफ लाइन पर कुप डिजाइन मिलती है। रियर फीचर्स की बात करें तो स्कल्पटेड डिजाइन साथ ही वैपराउंड टेललैंप और एग्रेसिव रियर बंपर ज्यादा क्लैडिंग और डुअल इक्जॅासट पाइप्स मिलती है। कार की केबिन की बात करें मिनिमालिसिटिक डिजाइन साथ ही सॅाफ्ट टच डैशबोर्ड, फ्लैट स्टियरिंग व्हील और लार्ज इनफोमेंट डिस्प्ले मिलता है। चीन में यह कार एक साल के अंदर ही 140,770 से ज्यादा युनिट्स से ज्यादा बिक चुकी हैं। Haval F7 की यह कार सोफिस्टिकेटेड, इनोवेटिव, स्लीक और स्मार्ट SUV के जैसी है। यह चीन की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। Great Wall Motor की कार में प्रीमियम डिजाइन के साथ ग्लॉसी ब्लैक हेक्सागॅानल ग्रिल, LED लैंप्स, राउंड फॅाग लैंप्स और विंडर एयर डैम मिलते हैं।