ऑटोमोबाइल

चलाने में बेहद आसान होती हैं ऑटोमैटिक कारें, मैनुअल कारों से होती हैं अलग

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कैसे ऑटोमैटिक कारें मैनुअल कारों से अलग होती है और इनकी खासियत क्या होती है।
2 min read
• •
Updated: 17 Feb 2020, 12:41 PM IST
Automatic Cars
Automatic Cars

नई दिल्ली: आजकल मार्केट में ऑटोमैटिक कारें ( Automatic Cars ) ट्रेंडिंग हैं। इन कारों की कीमत भी मैनुअल कारों जितनी ही होती है और इन्हें चलाना किसी मैनुअल कार को चलाने की तुलना में काफी आसान होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कैसे ऑटोमैटिक कारें मैनुअल कारों से अलग होती है और इनकी खासियत क्या होती है।

गियर होता है मौजूद

बहुत से लोगों को लगता है कि ऑटोमैटिक कारों में गियर नहीं होता है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि ऑटोमैटिक कारों में भी गियर होता है लेकिन ये एक सीध में होता है वहीं मैनुअल कारों का गियर सिस्टम थोड़ा पेचीदा होता है। ऐसे में ऑटोमैटिक कार के गियर को समझना बेहद आसान होता है क्योंकि इसमें एक सीध में ही सारे गियर्स मौजूद होते हैं। आप स्पीड के हिसाब से इसमें गियर शिफ्ट कर सकते हैं।

नहीं होता है क्लच

ऑटोमैटिक कारों में मैनुअल कारों की तरह क्लच मौजूद नहीं होता है। गियर बदलने के लिए मैनुअल कारों में पैर से क्लच को दबाना पड़ता है, वहीं ऑटोमैटिक कारों में क्लच का काम गियर ही करता है, दरअसल गियर में ही एक क्लच मौजूद होता है जिसे दबाकर आप गियर को शिफ्ट कर सकते हैं।

बंद नहीं होती है कार

आमतौर पर अगर आपने अपनी कार कहीं रोकी है और आप क्लच ना दबाएं तो इंजन बंद हो जाता है जबकि ऑटोमैटिक कारों के साथ ये समस्या हरगिज नहीं होती है और आप जब रेस नहीं देते हैं तब भी कार का इंजन बंद नहीं होता है और आप फिर स्पीड बढ़ा सकते हैं।

आसान होती है गियर शिफ्टिंग

जहां मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में गियरशिफ्टिंग थोड़ी मुश्किल होती है वहीं ऑटोमैटिक कारों में आपको गियरशिफ्ट करना कहीं ज्यादा आसान लगेगा। दरअसल मैनुअल कारों में कई बार गियर फंस जाते हैं ऐसे में ऑटोमैटिक कारों में गियर शिफ्टिंग कहीं ज्यादा आसान होती है।

Published on: