ऑटोमोबाइल

Bike Mileage: बाइक के कम माइलेज से हैं परेशान? तो कर लीजिए ये 5 जरूरी काम, मिलेगा रिजल्ट

गाड़ी की बेहतरी के लिए मैन्युफैक्चरर के दिए गए सर्विस शेड्यूल को फॉलो करें। इससे बाइक का परफॉर्मेंस अच्छा रहता है और फ्यूल की खफत भी कम होती है।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2024, 3:40 PM IST
Bike Mileage Tips

Bike Mileage Tips: क्या आप भी अपनी बाइक के कम माइलेज से परेशान हैं? कोई बात नहीं हम आपको यहां कुछ खास टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर बाइक के माइलेज को बढ़ाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इन खास टिप्स के बारे में।

टाइम से चेंज कराएं इंजन ऑयल

इंजन परफॉर्मेंस सीधे तौर पर माइलेज पर इम्पैक्ट डालता है। ऐसे में टाइम से इंजन ऑयल चेंज करवाएं और बाइक की सर्विस करवाएं, क्योंकि जल चुका इंजन ऑयल और ढीले पुर्जे फ्यूल की खफत बढ़ा देते हैं। जिससे माइलेज घटता है।

टायर प्रेशर रखें मेंटेन

गाड़ी में हमेशा सही टायर प्रेशर मेंटेन रखें, क्योंकि हवा के कम होने से गाड़ी के इंजन पर दबाव पड़ता है, जिससे माइलेज घटता है। सही टायर प्रेशर के लिए गाडी का यूजर मैनुअल फॉलो करें।

ठीक से चलाएं बाइक

गाड़ी के माइलेज का प्रभाव इस बात पर भी पड़ता है कि, उसे सही से चलाया जा रहा है या फिर नहीं? क्योंकि अचानक ब्रेक लगाना, बार-बार गियर बदलना या तेज स्पीड से बाइक चलाना फ्यूल की खफत को बढ़ा देता है। ऐसे में गाड़ी को सही तरीके से चलाएं और अनावश्यक एक्सीलेरेशन से बचें।

सर्विस शेड्यूल को करें फॉलो

गाड़ी की बेहतरी के लिए मैन्युफैक्चरर के दिए गए सर्विस शेड्यूल को फॉलो करें। इससे बाइक का परफॉर्मेंस अच्छा रहता है और फ्यूल की खफत भी कम होती है।

गियर सेलेक्शन का रखें ध्यान

बाइक चलाते समय गियर सेलेक्शन का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ध्यान रखें बाइक का गियर बदलते समय इंजन पर ज्यादा दबाव न पड़े, क्योंकि कम स्पीड में में हाई गियर और ज्यादा स्पीड में लो गियर लगाने पर भी माइलेज गिरता है, साथ ही इंजन पर फर्जी लोड भी बढ़ता है।

Updated on:
22 Dec 2024, 3:40 PM IST
Published on: