ऑटोमोबाइल

जल्द लॉन्च होगी BMW की ये शानदार इलेक्ट्रिक SUV, 1 बार चार्ज करो और बस चलाते जाओ

मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक SUV BMW i3X लॉन्च करने वाली है। बाजार में आने के बाद इस कार का मुकाबला जगुआर से होगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 2:51 PM IST
BMW i3X

दुनिया की जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू BMW जल्द ही अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है। बीएमडब्ल्यू 2025 तक लगभग 25 अलग-अलग इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

आज के दौर में दुनिया में प्रदूषण की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है, जिसको देखते हुए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर ज्यादा जो दे रही हैं। इलेक्ट्रिक कारों से प्रदूषण नहीं होगा और लोग कम खर्च में एक जगह से दूसी जगह जा पाएंगे। बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक कारों पर ज्यादा जोर दे रही है, जिसको देखते हुए फिलहाल कंपनी इन कारों के लिए काम कर रही है और शुरुआत में आई 3 और आई 8 मॉडल लॉन्च करेगी, लेकिन इन कारों से पहले ये कंपनी आई3 एक्स (BMW i3X) एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इस कार को बीजिंग मोटर शो में पेश किया जा सकता है।

कैसी होगी ये कार
इसी के साथ कंपनी ने आई3 एक्स (BMW i3X) का वीडियो निकाला है, जिससे पता चल रहा है कि ये कार कैसी हो सकती है। वीडियो में कार का इंटीरियर कैसा होगा, इसकी जानकारी नहीं लग पा रही है। आने वाली आई3 एक्सइलेक्ट्रिक एसयूवी एक्स3 एसयूवी से काफी मिलती जुलती लग रही है। नई कार में सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल दिया जाएगा, जो कि इसके लुक को और ज्यादा शानदार बनाएगा।

कैसी होगी पावर
इस एसयूवी में 5वीं जनरेशन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन लगाया जाएगा। इसके साथ प्लग-इन चार्ज पोर्ट होगा, जिसके लिए ट्विन एग्जॉस्ट शेड भी दिया जाएगा। बीएमडब्ल्यू आई3 एक्स (BMW i3X) एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार होगी, जो आजतक सभी कंपनियों द्वारा पेश की गई कारों से बहुत ज्यादा बेहतरीन होगी।

ये कार चार्ज होकर 700 किमी की दूरी तय कर सकती है और इसका प्लग इन हाइब्रिड जोड़ने के बाद 100 किमी ज्यादा चल सकती है। बाजार में आने के बाद आई3 एक्स (BMW i3X) का मुकाबला जगुआर आई-पेस इलेक्ट्रिक कार से हो सकता है। अब देखते हैं कि बाजार में लॉन्च होने के बाद इस कार को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।

Published on: