मर्सेडीज जी 63 एएमजी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल यानी (एसयूवी) है। इस कार की खासियत इसकी ऑफ रोड ड्राइविंग है जो कि एडवेंचर्स के दीवानों को एक अलग अनुभव करवाती है। बता दें कि जिम्मी शेरगिल के पास पहले से भी कई (एसयूवी) कारें हैं, लेकिन उनके कलेक्शन की ये नई कार उनकी फेवरेट है। जिम्मी शेरगिल को एक्टिंग जितनी पसंद है उतना ही उन्हें कार चलाना और एडवेंचर्स पर जाना भी पसंद है।