ऑटोमोबाइल

BMW X5 Facelift: 14 जुलाई को भारत में होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

BMW X5 Facelift: दिग्गज कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में X5 LCI फेसलिफ्ट मॉडल को लांच करने का ऐलान किया है। कंपनी इस कार को शुक्रवार यानी 14 जुलाई को लांच करेगी। बता दें कि बीएमडब्ल्यू ने X5 LCI फेसलिफ्ट को ग्लोबल लेवल पर इसी साल फरवरी में लांच किया था।आइए जानते हैं इस कार की कीमत और फीचर्स के बारे में।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2023, 1:56 PM IST
BMW X5 Facelift
BMW X5 Facelift

BMW X5 Facelift: लग्जरी कार मेकर कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में X5 LCI फेसलिफ्ट को लांच करने का ऐलान किया है। निर्माता इस कार को शुक्रवार यानी 14 जुलाई को लांच करेगी। बता दें कि बीएमडब्ल्यू ने X5 LCI फेसलिफ्ट को ग्लोबल लेवल इसी साल फरवरी में लांच किया था।

शानदार फीचर्स

एसयूवी की केबिन के अंदर की बात करें तो, इसमें अपडेटेड एक रोटेट डिस्प्ले है जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बीएमडब्ल्यू के लेटेस्ट आईड्राइव 8.0 सॉफ्टवेयर पर चलने वाला 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट है। कार में ऑगमेंटेड रियलिटी के साथ हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और भी बहुत कुछ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Ather 450S में नहीं होगा टच स्क्रीन, देखने को मिलेगी LCD, इस दिन होगी लांच

ये संभावित कीमत

दोनों को ट्रांसमिशन के लिए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा। इसकी प्राइज मौजूदा मॉडल की 98.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा रखने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट हुई Ligier Myli इलेक्ट्रिक कार

Updated on:
12 Jul 2023, 1:56 PM IST
Published on: