31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट हुई Ligier Myli इलेक्ट्रिक कार, MG Comet EV से होगा सीधा मुकाबला

Ligier Myli EV: बीते कुछ दिन पहले इंडिया में सबसे छोटी और किफायती कार को एमजी कोमेट ने लांच किया था। इसके बाद फ्रांस की EV मेकर कंपनी ने भारत में Ligier Myli EV की टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेस्टिंग के दौरान कई बार Ligier Myli की झलक देखने को मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 12 Jul 2023, 10:44 AM IST

Ligier Myli EV

Ligier Myli EV

Ligier Myli EV: देश में पिछले कुछ सालों से इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनियां एक के बाद एक कई इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच कर रहे हैं। बीते कुछ दिन पहले इंडिया में सबसे छोटी और किफायती कार को एमजी कोमेट ने लांच किया था। इसके बाद फ्रांस की EV मेकर कंपनी ने भारत में Ligier Myli EV की टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेस्टिंग के दौरान कई बार Ligier Myli की झलक देखने को मिली है।

सिंगल चार्ज में 123 KM की दूरी तय करने में सक्षम

Ligier Myli एक माइक्रो इलेक्ट्रिक व्हीकल है। यूरोप में यह EV कार 4 वेरिएंट में उपलब्ध है। एक बार चार्ज करने पर इसकी सबसे कम रेंज वाली कार 63 किलोमीटर की यात्रा करने में सक्षम है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 123 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
यह भी पढ़ें: बारिश के दिनों में कैसे रखें इलेक्ट्रिक बाइक का ख्याल, जानिए आसान टिप्स और ट्रिक्स

ये है संभावित कीमत

आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का सीधा मुकाबला हाल के दिनों में लांच होने वाली MG Comet EV से होने वाला है। Ligier Myli की कीमत MG Comet के ही इर्द-गिर्द रहने वाली है यानी इसकी कीमत 7 लाख से 10 लाख के बीच रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar समेत कई गाड़ियों पर 73 हजार रुपये तक का डिस्काउंट