ऑटोमोबाइल

महज 19729 रुपये में आपकी हो जाएगी नई नवेली Mahindra Scorpio

Mahindra की Top SUV खरीद सकते हैं आप नहीं चुकाना पड़ेगा डाउन पेमेंट कंपनी ने शुरू किया है सब्सक्रिप्शन ऑफर
2 min read
Sep 14, 2019
mahindra scorpio

नई दिल्ली: महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने कार सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू की है जिसके मुताबिक़ आप महज हर महीने 19,720 रुपये देकर महिंद्रा के फोर व्हीलर अपने घर ले जा सकते हैं। अगर आप भी महिंद्रा की इस सर्विस का फायदा लेना चाहते हैं तो आप दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चंडीगढ़ और अहमदाबाद में सर्विस का फायदा ले सकते हैं शामिल हैं।

महिंद्रा कार सब्सक्रिप्शन के तहत आप KUV100, XUV500, XUV300, Scorpio, TUV300, Marazzo या Alturas G4 को घर ला सकते हैं। इन सभी कारों के लिए आपको एक जैसे प्रोसेस से ही गुजरना पड़ेगा। इस सस्ब्सक्रिप्शन में आपको बस कार का मंथली रेंटल चुकाना पड़ेगा। आमतौर पर भारी-भरकम डाउन पेमेंट की वजह से ही लोग SUV नहीं खरीद पाते थे लेकिन अब इस ऑफर से उनकी ये दिक्कत आसान हो गई है।

महिंद्रा ने Revv कंपनी के साथ मिलकर यह सर्विस शुरू की है। जिसमें आप बिना डाउनपेमेंट चुकाए हुए अपनी पसंदीदा कार के मालिक बन सकते हैं। आपको बता दें कि कार सब्सक्रिप्शन की अवधि 1 से 4 साल के लिए होगी। एक बार सब्सक्रिप्शन पूरा होने के बाद आप ये कार कंपनी लौटा सकते हैं। लेकिन आप इस कार को बेच नहीं सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं सब्स्क्राइब

आप महिंद्रा की कार का सब्सक्रिप्शन ऑनलाइन ले सकते हैं। इसके लिए mahindrasyouv.com/mahindra-subscription या revv.co.in/mahindra-subscription पर जाएं। यहां पर आप महिंद्रा की कार लिस्ट से अपनी पसंदीदा कार को सेलेक्ट कर सकते हैं और इसके बाद आपसे जरूरी डीटेल्स मांगी जाएगी और इन डीटेल्स को भरने के बाद मॉडल और सब्सक्रिप्शन पीरियड के आधार पर रिफंडेबल डिपॉजिट का भुगतान करना होगा। बता दें कि ग्राहक को सब्सक्रिप्शन के पहले महीने की फीस एडवांस में देनी होगी।

रिफंडबेल डिपॉजिट देने के बाद कंपनी आपकी चुनी हुई गाड़ी के लिए ऑर्डर देगी। जानकारी के मुताबिक़ ये कार आपको एक महीने में डिलीवर कर दी जाएगी। हर महीने जो रकम आपको कंपनी को देनी पड़ेगी उसमें रोड टैक्स और रुटीन मेनटेनेंस कॉस्ट शामिल हैं, इसका मतलब ये है कि आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एक बार में ही आपका सारा भुगतान हो जाएगा।

Published on:
14 Sept 2019 12:13 pm