4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र 999 रुपए में घर ले जा सकते हैं bajaj की ये बाइक, 1 लीटर में चलती है 104 किमी

अगर आप पैसों की कमी की वजह से बाइक नहीं खरीद पा रहे हैं तो बजाज कंपनी आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। इससे आप हजार रूपए से कम में नई बाइक घर ला सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 Sep 2019, 11:34 AM IST

bajaj_ct110_news.jpg

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन की शुरूआत होने वाली है लेकिन मंदी की वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर में कंपनियां अभी से ऑफर्स की भरमार कर रही है। अब दुपहिया वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी बजाज ऑटोमोटर्स अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑफर लेकर आई है। दरअसल बजाज मोटर्स मात्र 999 रूपए में चमचमाती हुई बाइक घर ले जाने का मौका दे रही है। यानि अगर आप पैसों की कमी की वजह से अभी तक बाइक नहीं खरीद पाए है तो अभी ये मौका आपके लिए है ।

TVS Radeon का स्पेशल एडीशन हुआ लॉन्च, एक बार टंकी फुल कराने पर चलेगी 690 किमी

ये है पूरा ऑफर-

दरअसल ऐसा देखा जाता है कि कई बार लोगों के पास डाउनपेमेंट देने के पैसे नहीं होते हैं ये ऑफर ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। और कंपनी फिलहाल ये ऑफर अपनी पॉप्युलर बाइक Bajaj CT110 पर दे रही है। कीमत की बात करें तो नई CT110 के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 37,997 रखी है। जबकि इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 44,480 रुपये है लेकिन इस ऑफर के तहत ग्राहक सिर्फ 999 रुपये की डाउन पेमेंट देकर बाइक खरीद सकते हैं और बाकी की बची रकम को आसान EMI में पे कर सकते हैं। कंपनी को उम्मीद है इस ऑफर से बिक्री में इजाफा होगा। चलिए अब आपको बताते हैं इस बाइक की कुछ खासियतें

Ola के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक कारें बनाएगी Hyundai India

इंजन- नई CT110 में नया 115cc का इंजन लगा है जो 8.6PS की पावर और 9.81Nm का टॉर्क देता है। इतना ही नहीं यह इंजन 4 स्पीड गियर से लैस है। ये बाइक मैट ऑलिव ग्रीन विथ येलो, ग्लोब ईबोनी ब्लैक विथ ब्लू और ग्लॉस फ्लेम रेड विथ ब्राइट रेड जैसे 3 कलर्स में आती है।

माइलेज- माइलेज की बात करें तो arai का दावा है कि ये बाइक 1 लीटर में पूरे 104 किमी का सफर तय क र सकती है।