4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ola के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक कारें बनाएगी Hyundai India

इलेक्ट्रिक कारों की कीमत ज्यादा होने के चलते लोग इन्हें खरीद नहीं पा रहे हैं। लेकिन अब हुंडई ने एक बड़ा ऐलान किया है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 12 Sep 2019, 1:34 PM IST

ola_hyundai_ev.jpg

नई दिल्ली: हमारे देश में सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा जोर दे रही है लेकिन ये बात सभी को मालूम है कि इलेक्ट्रिक वाहन अपनी कीमत की वजह से अभी भी आम आदमी की पहुंच से दूर हैं हालंकि सरकार इन वाहनों की कीमत कम करने के लिए fame योजना और GST दर कम कर चुकी है लेकिन फिर भी इन इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना हाथी पालने जैसा है।

हाल ही में हुंडई ने 452 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज वाली अपनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया वैसे तो ये कार लोगों को काफी पसंद आई है लेकिन 25 लाख रुपए वाली इस कार को ग्राहक थोड़े कम ही मिल रहे हैं। इस लिस्ट में केवल हुंडई ही नहीं, बल्कि अन्य वाहन निर्माता भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि बुनियादी ढांचे की कमी और महंगी तकनीक के कारण, उनके पेट्रोल वाहनों की तुलना में उनका इलेक्ट्‌रिक व्हीकल थोड़े से महंगे हैं।

भविष्य में दिखेंगी ऐसी कारें, फ्रैंकपर्ट मोटर शो में दिखी झलक

सस्ती इलेक्ट्रिक कार लाएगी हुंडई-

हुंडई ने अब इसी सिलसिले में नई घोषणा की है, Hyundai का कहना है कि वो भारत में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक कारों की एक श्रृंखला लॉन्च करेगी और इन इलेक्ट्रिक कारों को ओला और बाकी निजी खरीदारों को सस्ते दरों पर उपलब्ध कराएगी। सबसे बड़ी बात ये है कि इन कारों की कीमत10 लाख से ज्यादा नहीं होगी।

पुरानी गाड़ी कबाड़ में फेंकने से पहले जान लें सरकार की कबाड़ नीति

2022 तक लॉन्च होंगी कारें-

हुंडई ने भले ही इन कारों की घोषणा कर दी है लेकिन इन कारों के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। कंपनी का कहना है कि ये कारें 2022 तक भारत के मार्केट में दस्तक देगी। हालांकि अब तक कंपनी ने इस पर कुछ भी साफ नहीं किया है कि इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में हैचबैक, सेडान या एसयूवी में से कौन से वाहन शामिल होंगे ।