ऑटोमोबाइल

BYD Sealion 7 की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन भारत में होगी पेश, जानें क्या कुछ होगा खास?

BYD Sealion 7 की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है,यह इलेक्ट्रिक SUV कई दमदार फीचर्स और जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ आने वाली है। गाड़ी से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 10:14 AM IST
BYD Sealion 7

BYD India ने पिछले महीने दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Sealion 7 का अनावरण किया था। अब कंपनी 17 फरवरी 2025 को इसकी आधिकारिक कीमतों की घोषणा करने जा रही है। इस SUV की बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है, जिसे 70,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।

दो वेरिएंट्स में होगी उपलब्ध

BYD Sealion 7 को दो वेरिएंट्स - Premium और Performance में लॉन्च किया जाएगा।

Premium वेरिएंट - यह RWD (रियर-व्हील ड्राइव) ऑप्शन में आएगा।
Performance वेरिएंट - यह AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) के साथ आएगा और इसमें सभी प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।

दमदार फीचर्स से लैस है Sealion 7

BYD Sealion 7 में कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 15.6-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पैनोरमिक ग्लास रूफ, ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 11 एयरबैग्स और 12-स्पीकर वाले शानदार म्यूजिक सिस्टम के आलावा बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

567km तक की रेंज

BYD Sealion 7 में 82.56kWh की बैटरी दी गई है, जिससे यह एक बार चार्ज करने पर 567km तक की रेंज देने में सक्षम है। Performance वेरिएंट में 523bhp पावर और 690Nm टॉर्क मिलता है, जिससे यह SUV सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

भारतीय बाजार में किन गाड़ियों से होगी टक्कर?

BYD Sealion 7 को भारत में कई पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUVs से टक्कर मिलने वाली है। जिसमें Hyundai Ioniq 5, Kia EV6, MG ZS EV (टॉप वेरिएंट), Tata Harrier EV (अपकमिंग) जैसी इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं।

क्या होगी कीमत?

BYD Sealion 7 की कीमतों की घोषणा 17 फरवरी 2025 को होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 40-50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। अब देखना यह होगा कि यह SUV मार्केट में आने के बाद भारतीय ग्राहकों को कितना आकर्षित कर पाती है और अपने कंपटीटर्स को किस हद तक चुनौती देती है।

Updated on:
11 Feb 2025, 10:14 AM IST
Published on: