
MG Motors Discount Offers: दिग्गज कार निर्माता MG Motors इस फरवरी 2025 में अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऐसे में अगर आप भी एमजी की नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सही समय हो सकता है। यह कार ब्रांड भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार से लेकर फुल-साइज एसयूवी सेगमेंट तक की गाड़ियों की बिक्री करती है। चलिए जानते हैं किस मॉडल पर कितनी छूट ऑफर की जा रही है।
MG Motors की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV पर फरवरी 2025 में 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर 2024 मॉडल्स के लिए उपलब्ध है, जबकि 2025 मॉडल्स पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
मिड-साइज SUV Astor के 2024 मॉडल्स पर 1.45 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, 2025 मॉडल्स के लिए अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
MG Motors की पॉपुलर SUV Hector पर फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। डीजल वेरिएंट पर 2 लाख रुपये तक की छूट और पेट्रोल वेरिएंट पर 1.85 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
कंपनी ने इस महीने JSW MG Windsor और JSW MG Gloster पर कोई भी डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया है।
अगर आप फरवरी 2025 में MG Motors की कोई SUV या EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Published on:
10 Feb 2025 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
