ऑटोमोबाइल

BYD ने पेश की अपनी नई Sealion 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी; 11 एयरबैग, एंबिएंट लाइट्स के साथ मिलते हैं ये फीचर्स

BYD Sealion 7 Powertrain: पॉवरट्रेन की बात करें तो Sealion 7 में 82.56 kWh की बैटरी दी गई है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 567 किलोमीटर तक कार को चलाया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2025, 3:16 PM IST
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7 in India: चीन की दिग्गज कार मैन्युफैक्चरर कंपनी BYD ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सीलियन 7 (BYD Sealion 7) को पेश किया है। भारत में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में इसकी एंट्री ने ग्राहकों के लिए एक और विकल्प के रूप में उभरी है। Sealion 7 को खास तौर पर प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरिएंट्स में दिखाया गया है। चलिए इस खबर में जानते हैं इस इलेक्ट्रिक कार की डिटेल्स के बार में।

BYD Sealion 7 Features: कैसे हैं फीचर्स?

फीचर्स की बात करें तो Sealion 7 में कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जिनमें 12-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, वॉटर ड्रॉप टेल लैंप, और 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा, इस एसयूवी में नापा लेदर सीट्स, 128 कलर एंबिएंट लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, और हेड-अप डिस्प्ले जैसी सुविधाएं भी हैं, जो एसयूवी को लग्जरी बनाती है। Sealion 7 में "Vehicle to Load" (V2L) टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो ग्राहकों को कार की बैटरी से अन्य डिवाइसेज को पावर देने की सुविधा देती है। इसके आलावा सेफ्टी के लिहाज से इसमें 11 एयरबैग्स भी देखने को मिलते हैं।

BYD Sealion 7 Powertrain: कैसा है पॉवरट्रेन?

पॉवरट्रेन की बात करें तो Sealion 7 में 82.56 kWh की बैटरी दी गई है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 567 किलोमीटर तक कार को चलाया जा सकता है। आउटपुट की बात करें तो यह एसयूवी 390 किलोवाट की पावर और 690 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे इसका परफॉर्मेंस शानदार है। Sealion 7 एसयूवी महज 4.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

BYD Sealion 7 Price: कितनी है कीमत?

BYD 7 Sealion 7 की कीमतों का खुलासा तो लॉन्चिंग के बाद ही होगा, इसे मार्च 2025 में लॉन्च किया जा सकता है, संभावित कीमत 45 लाख रुपये से 49 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

फिलहाल, कंपनी ने 18 जनवरी 2025 से इसके लिए बुकिंग लेना स्टार्ट कर दिया है, ग्राहक 70,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इसे बुक कर सकते हैं।

Updated on:
20 Jan 2025, 3:16 PM IST
Published on: