
Maruti e Vitara Unveiled: भारत की सबसे बड़ी ऑटोमेकर कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki India) ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara को पेश कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी की पहली EV है और दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। चलिए इस खबर में जानते हैं इस इलेक्ट्रिक कार की डिजाइन, फीचर्स और खासियत के बारे में।
मारुति सुजुकी e Vitara के डिजाइन की बात करें तो, बेहद आकर्षक और एडवांस है। इस इलेक्ट्रिक कार के फ्रंट फेसिया में स्पेसिफिक वाई-शेप एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। गाड़ी के स्लीक और एयरोडायनमिक सिल्हूट को ध्यान में रखते हुए इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह न केवल देखने में सुंदर हो, बल्कि स्पीड और स्टेबिलिटी को भी बढ़ाती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में BYD से ली गई LFP बैटरी सेल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है।
e Vitara की लंबाई 4275 मिमी, चौड़ाई 1800 मिमी और ऊंचाई 1635 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2700 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिमी है, जो इसे अलग-अलग टाइप की सड़कों पर आसानी से चलने में सक्षम बनाता है। इसके टर्निंग रेडियस को 5.2 मीटर रखा गया है, जो इसे शहरी इलाकों में भी आसानी से मोड़ने में दिक्कत नहीं होती है। यह गाड़ी सिंगल और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है।
मारुति e Vitara के इंटीरियर की बात करें तो प्रीमियम और एडवांस है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सेंटर कंसोल पर रोटरी डायल, डुअल-टोन केबिन और फ्लैट-बॉटम टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, वर्टिकली अलाइन्ड AC वेंट्स और क्रोम एक्सेंट के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम भी इसकी स्टाइलिशनेस को और बढ़ाता है। डैशबोर्ड पर ट्विन-स्क्रीन सेटअप और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और शानदार बनाता है।
अन्य फीचर्स में बड़ा सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी, और रिजनरेटिव ब्रेकिंग शामिल हैं। ये सभी फीचर्स कार को और ज्यादा प्रीमियम और सुरक्षित बनाते हैं।
मारुति e Vitara में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें पहला 49 kWh और दूसरा 61 kWh शामिल है। 49 kWh बैटरी पैक केवल 2WD ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जबकि 61 kWh बैटरी पैक 4WD ऑप्शन में आएगा। कंपनी का दावा है कि e Vitara की अधिकतम रेंज 500 किमी तक हो सकती है, जो इसे लंबी दूरी के सफर के लिए सक्षम बनता है।
Updated on:
18 Jan 2025, 12:36 PM IST
Published on:
18 Jan 2025, 12:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.